हॉट ऑन वेब

अबॉर्शन के बारे में डॉक्टर से पूछताछ कर रही थी महिला, बातचीत करते-करते बच्चे को दे दिया जन्म

मिसिसिप्पी के जैकसन सिटी में महिला यहां के महिला स्वास्थ्य संगठन के एक क्लिनिक में आई थी।

Jun 01, 2018 / 01:16 pm

Sunil Chaurasia

अबॉर्शन के बारे में डॉक्टर से पूछताछ कर रही थी महिला, बातचीत करते-करते बच्चे को दे दिया जन्म

नई दिल्ली। अमेरिका के मिसिसिप्पी से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अबॉर्शन की जानकारी लेने के लिए क्लिनिक आई हुई थी। वह मां बनने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए वह अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराना चाहती थी। लेकिन कुदरत ने ऐसा खेल-खेला कि महिला के साथ-साथ क्लिनिक में मौजूद सभी लोगों के पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई। बता दें कि क्लिनिक में डॉक्टर से जानकारी लेने आई महिला ने वहीं एक बच्चे को जन्म दे दिया।
पूरा मामला बीते बुधवार का है। मिसिसिप्पी के जैकसन सिटी में महिला यहां के महिला स्वास्थ्य संगठन के एक क्लिनिक में आई थी। यहां के डॉक्टर ब्रूस नॉर्मन ने क्लिनिक में अपॉइंटमेंट के दौरान ही महिला की डिलीवरी कराई। क्लिनिक के डायरेक्टर शेनन ब्रेवर ने एक अंग्रेज़ी अखबार से बात करते हुए बताया कि यह पूरा वाक्या आधे घंटे के अंदर ही घटा। उन्होंने कहा कि अपॉइंटमेंट के दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। फिलहाल दोनों स्वस्थ है। हालांकि शेनन ब्रेवर ने महिला और उसकी बच्ची की पहचान कराने से साफ इंकार कर दिया।
चौंकाने वाली बात ये है कि महिला ने क्लिनिक में बताया कि अभी वह कुछ दिनों की ही गर्भवती है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें इतना समय भी नहीं मिला कि वे महिला का अल्ट्रासाउंड करते और क्लिनिक में आते ही उसे प्रसव पीड़ा शुरु हो गई थी। डॉक्टरों का मानना है कि वह अपनी गर्भावस्था को पूरा कर चुकी थी। इसलिए यहां आते ही उसने बच्ची को जन्म दे दिया। महिला ने क्लिनिक में बताया था कि यहां आने से पहले वह एक अन्य क्लिनिक में भी गई थी। जहां उसे बताया गया था कि वह प्रेगनेंट है, लेकिन उन्होंने महिला को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी कि वह कितने समय से गर्भवती है।

Home / Hot On Web / अबॉर्शन के बारे में डॉक्टर से पूछताछ कर रही थी महिला, बातचीत करते-करते बच्चे को दे दिया जन्म

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.