हॉट ऑन वेब

किश्त का पैसा नहीं चुका पाया शख्स तो पत्नी पर लगा दिया दांव, मामला दर्ज

उसके दिमाग में एक ऐसा ख्याल आया, जिसने उसके पूरे परिवार को ही बर्बाद कर दिया।

Oct 12, 2018 / 03:50 pm

Sunil Chaurasia

किश्त का पैसा नहीं चुका पाया शख्स तो पत्नी पर लगा दिया दांव, मामला दर्ज

नई दिल्ली। कर्ज़ पर लिया हुआ पैसा कई बार लोगों को मुसीबत से बाहर निकाल देता है। लेकिन, कई बार कर्ज़ पर लिया गया यही पैसा इंसान को इतनी बड़ी मुसीबत में डाल देता है कि वहां से निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। उदयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आपका इंसानियत से भरोसा ही उठ जाएगा। हिरणमगरी के रहने वाला एक शख्स मार्केटिंग का काम करता है। शख्स ने दो साल पहले किश्त पर 28 लाख रुपये का एक मकान खरीदा था। मकान खरीदने के बाद ही साहूकार शख्स पर पैसों के लिए दबाव बनाने लगे।
साहूकारों का पैसा लौटाने में दिक्कतों के बाद शख्स काफी तनाव में रहने लगा। जिसके बाद उसके दिमाग में एक ऐसा ख्याल आया, जिसने उसके पूरे परिवार को ही बर्बाद कर दिया। शख्स ने अपनी पत्नी से कहा कि वह साहूकारों को घर बुलाकर उनके साथ संबंध बनाए। पति की इतनी घिनौनी बात को सुनने के बाद महिला ने तुरंत इंकार कर दिया। जिसके बाद शख्स ने पत्नी को मारा-पीटा। फिर एक दिन अचानक शख्स की गैर-मौजूदगी में साहूकार महिला के घर पर आ धमके। उन्होंने महिला के साथ जमकर बदसलूकी की। पति और परिवार को मुसीबत में देख महिला भी मजबूर हो गई और साहूकारों को अपनी आबरू सौंप दी।
एक बार महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद साहूकारों का मन बढ़ गया। अब वे बार-बार महिला को अपना शिकार बनाने लगे। लेकिन, हद तो तब हो गई जब उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म का एक वीडियो बना लिया और उसके आधार पर ब्लैकमेल करने लगे। दरिंदे महिला की बेटी पर गंदी नीयत डाले हुए थे। महिला अपनी बेटी को दरिंदों की भेंट नहीं चढ़ाना चाहती थी, लिहाज़ा इस बार उसने हिम्मत करके पूरी आपबीती पुलिस को बता दी। अशोक, पल्लू, कीर्तेश, भागेश और कुशाल नाम के दरिंदों की काली करतूतों के बारे में कहते हुए महिला ने पुलिस से बताया कि उन्होंने एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार उसकी इज़्जत लूटी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। सभी दरिदों पर दुष्कर्म के साथ ब्लैकमेल का भी मामला दर्ज कर लिया है। जबकि महिला के पति पर अलग मामले का केस दर्ज किया गया है।

Home / Hot On Web / किश्त का पैसा नहीं चुका पाया शख्स तो पत्नी पर लगा दिया दांव, मामला दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.