scriptLockdown में जरूरतमंदों की मदद करने वाली महिला को भगवान ने दिया अनोखा तोहफा! | woman help needy win lottery of rs 96 lakh after lost job in lockdown | Patrika News

Lockdown में जरूरतमंदों की मदद करने वाली महिला को भगवान ने दिया अनोखा तोहफा!

locationनई दिल्लीPublished: May 28, 2020 03:25:22 pm

Submitted by:

Naveen

-Coronavirus: कोरोना ( Covid-19 ) संकट के चलते नौकरी गई तो एक महिला ने लॉटरी ( Lottery ) में किस्मत आजमाने का फैसला किया।-महिला की किस्मत चमक उठी, उसने लॉटरी में 96 लाख रुपये ( Won Lottery ) की रकम जीती है। -अमेरिका ( USA ) के ओरेगन राज्य में एक महिला की लॉकडाउन ( Lockdown ) के चलते नौकरी चली गई।-इसके बाद उसने मास्क ( Face Mask ) सिलाई का काम शुरू कर दिया। उसने एक दुकान से लॉटरी ( Online Lottery 2020 ) की टिकट खरीदी थी।

woman help needy win lottery of rs 96 lakh after lost job in lockdown

Lockdown में जरूरतमंदों की मदद करने वाली महिला को भगवान ने दिया अनोखा तोहफा

नई दिल्ली।
किस्मत भी कभी-कभी गजब का खेल खेलती है। कोरोना ( Covid-19 ) संकट के चलते नौकरी गई तो एक महिला ने लॉटरी ( Lottery ) में किस्मत आजमाने का फैसला किया। महिला की किस्मत चमक उठी, उसने लॉटरी ( Online Lottery ) में 96 लाख रुपये की रकम जीती है। दरअसल, अमेरिका ( USA ) के ओरेगन राज्य में एक महिला की लॉकडाउन ( Lockdown ) के चलते नौकरी चली गई। इसके बाद उसने मास्क ( Face Mask ) सिलाई का काम शुरू कर दिया। उसने एक दुकान से लॉटरी ( Online Lottery 2020 ) की टिकट खरीदी थी। उसने लॉटरी में $ 127,000 ( करीब 96.23 लाख रुपये ) ईनाम की राशि जीती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला लोर्ना हेविट ने बताया कि कोरोनो वायरस महामारी के कारण महिला को रेस्तरां में नौकरी से निकाल दिया गया था। फिर उसने एक किराने की दुकान पर नौकरी की। महिला ने कहा कि उसने किराने की दुकान पर अपने साथियों के लिए फेस मास्क सिलना शुरू कर दिया। महिला ने बताया, “उन्होंने मुझे कुछ पैसे देने शुरू कर दिए। मैंने उन्हें बेचना शुरू कर दिया।

उसके बाद महिला ने अपने साइड बिजनेस से कुछ पैसे से लॉटरी की टिकट खरीदी। उसने Keno 8-spot ticket from Sister’s Main Lane से टिकट खरीदी। उसे लगा शायद वह जीत जाएंगी।

हेविट ने कुल 126,789 डॉलर जीते है। उन्होंने बताया, वह मास्क बनाकर लोगों की मदद कर रही है। अब अधिक आपूर्ति के लिए अपनी कुछ जीती हुई राशि का उपयोग करने की योजना बना रही है। ताकि वह आगे भी जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो