बिहार के लड़के से फेसबुक पर हुआ प्यार, 2 लाख सैलरी वाला पति और बच्चे छोड़ पहुंची प्रेमी के घर
महिला का पति एक प्रोफेसर है, और दोनों के दो बच्चे भी हैं।

नई दिल्ली। प्यार अंधा होता है, ये कहावत तो हम सभी ने सुनी है। लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आपको यकीन भी हो जाएगा कि प्यार वाकई में अंधा होता है। प्यार के लिए न तो कोई उम्र होती है, न रंग होता है और न ही दुनिया का ऐशो-आराम। ठीक ऐसा ही एक ज़बरदस्त प्यार का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला फेसबुक पर एक बिहार के लड़के को अपना दिल दे बैठी और दुनिया की सारी खुशियों को छोड़ अपने आशिक के पास आ गई।
महिला मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली है, जो कुछ दिनों से लापता थी। महिला का पति एक प्रोफेसर है, और दोनों के दो बच्चे भी हैं। लाख कोशिशों के बाद भी पत्नी का कोई पता-ठिकाना नहीं मिला तो पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। महिला की खोजबीन में जब पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रैक किया तो मालूम हुआ कि महिला बिहार के जहानाबाद में है। जिसके बाद महिला का पति बिना किसी देरी के पुलिस के साथ बिहार के जहानाबाद पहुंच गया।
जहानाबाद पहुंचने के बाद जब पति को सच्चाई पता चली तो मानो उसकी पूरी दुनिया ही उजड़ गई। वहां जाने के बाद पता चला कि महिला अपनी मर्ज़ी से रीवा छोड़कर जहानाबाद आई है। पति ने देखा कि उसके साथ 7 फेरे लेने वाली और उसके 2 बच्चों को जन्म देने वाली उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रह रही है। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती जहानाबाद के लड़के से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
जिसके बाद महिला युवक में प्यार में इस कदर पागल हुई कि अपनी पूरी दुनिया छोड़कर प्रेमी के पास आ गई। पति के लाख मनाने के बावजूद महिला नहीं मानी और अपनी ही ज़िद पर अड़ी रही। जिसके बाद थक-हारकर महिला का पति वापस लौट आया। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला का पति प्रोफेसर है, जो हर महीने 2 लाख रुपये कमाता है तो वहीं उसका प्रेमी महीने के महज़ 8 हज़ार रुपये ही कमा पाता है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi