script6 साल रिलेशनशिप में थी महिला, शादी से ठीक पहले किया ऐसा खुलासा… जानकर हो जाएंगे हैरान | woman refuse to marry after six year relationship | Patrika News

6 साल रिलेशनशिप में थी महिला, शादी से ठीक पहले किया ऐसा खुलासा… जानकर हो जाएंगे हैरान

Published: Nov 20, 2018 04:42:33 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

6 साल तक अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में रही एक लड़की ने शादी के दिन शादी करने से मना कर दिया।

omg

6 साल रिलेशनशिप में थी महिला, शादी से ठीक पहले किया ऐसा खुलासा… जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: 6 साल तक अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में रही एक लड़की ने शादी के दिन शादी करने से मना कर दिया। लड़का के चेहरे पर बारह बज चुके थे और दोनों के परिवार वालों के चेहरे पर हैरानी थी, लेकिन कोई लड़की से सवाल नहीं कर पा रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़की ने सबके सामने ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनने के बाद किसी के पास भी कोई शब्द नहीं थे।
शादी के एक दिन पहले मोबाइल पर आया मैसेज

सोशल मीडिया पर शेयर की गई ये स्टोरी Casey नाम की महिला की है। Casey के मुताबिक, वह अपने ब्वॉयफ्रेंड एलेक्स के साथ छह साल से रिलेशन में थी। उन्होंने शादी का फैसला लिया था। शादी से एक दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में उसके एलेक्स की एक महिला के साथ तस्वीरें थी और लिखा था, ‘मैं उससे शादी नहीं करूंगी. क्या तुम करोगी? इसके इलावा कई दोनों की बातचीत के कई स्क्रीनशॉट भी थे।
शादी तोड़कर सबके सामने रखी हकीकत

मैं पूरा मामला समझ गई थी। मैं हैरान थी कि और कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या करना चाहिए, क्योंकि अगले ही दिन शादी थी। मैंने खुद को समझाया और हिम्मत से काम लेते हुए अगले दिन तक का इंतजार किया। मैं दुल्हन की ड्रेस पहनकर पहुंची और परिवार वालों को सबूत के साथ एलेक्स की हकीकत बता दी और वहां से चली गई। परिवार वाले और दोस्त दुल्हन के इस ऐलान से हैरान रह गए, लेकिन सबूत देखने के बाद किसी के पास शब्द नहीं बचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो