scriptमहिला को महंगा पड़ा फ्री का ऑफर, अकाउंट से उड़ गए 50 हजार रुपए | Woman Robbed Of Rs 50,000 While Availing Buy 1 Get 2 Thalis Free Offer | Patrika News

महिला को महंगा पड़ा फ्री का ऑफर, अकाउंट से उड़ गए 50 हजार रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Jan 04, 2021 11:13:57 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

एक विज्ञापन में एक 250 रुपये की थाली खरीदने पर दो थालियां फ्री में दी जा रही थीं।भेजे गए लिंक में महिला ने अपने डेबिट कार्ड और पिन नंबर की जानकारी भर दी।

Woman Robbed

Woman Robbed

नई दिल्ली। हर कंपनी अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सेल और डिस्काउंट देती है। इन ऑफर को देखकर किसी का भी मन पिघल सकता है और इनकी तरफ इंसान खींचा चला जाता है। बहुत से लोग ज्यादा सस्ती डील के चक्कर में धोखाधड़ी का शिकार हो जाते है। आए दिन इस प्रकार खबरें पढ़ने को मिलती है। हाल ही में बेंगलुरू में एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। खाने की थाली में डिस्काउंट के चक्कर में आने के बाद 250 रुपए के बदले 50 हजार रुपए का चूना लग गया।

एक थाली खरीदने पर दो थाली फ्री
एक रिपोर्ट के अनुसान, यह घटना बीते सप्ताह की बताई जा रही है। येलोचेनाहल्ली की सविता शर्मा ने फुसबुक पर एक एक आकर्षित विज्ञापन देखा। इस विज्ञापन में एक 250 रुपए की थाली खरीदने पर दो थालियां फ्री में दी जा रही थी। इसमें रेस्टोरेंट का पता सदाशिवनगर दिया गया था। यह देखकर महिला के मन में लालच आ गया और एक थाली खरीद ने विचार किया।

यह भी पढ़े :— इस परिवार ने मां, बहन रिश्तेदारों संग 23 बार रचाई शादी, फिर दे दिया तलाक, यहां पढ़े पूरा मामला

अकाउंट से कट गए 49,996 रुपए
महिला ने विज्ञापन में दिए नंबर पर फोन किया और खाना ऑर्डर किया। रेस्टोरेंट वाले शख्स ने महिला से कहा कि आपको 10 रुपए देकर आपना ऑर्डर बुक करना होगा। बाकी के पैसे खाना डिलिवरी के समय दे सकते है। इसके बाद उस बंदे ने शुरुआती पेमेंट के लिए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने पर एक फार्म खुला। सविता ने अपने डेबिट कार्ड और पिन नंबर की जानकारी भरकर। इसके बाद महिला ने उस फार्म को सबमिट किया। थोड़ी देर बात में उनके बैंक अकाउंट से 49,996 रुपए कट गए। यह जानकारी उनको एसएमएस से मिली।

महिला ने पुलिस में दर्ज करवाया मामला
मैसेज देकर महिला घबरा गई और उसने तुरंत विज्ञापन वाले नंबर पर फोन किया। लेकिन फोन बंद था। काफी परेशान होने के बाद दूसरे दिन उन्होंने इस धोखाधड़ी की शिकायत साउथ इकनॉमिक ऑफेंस नारकोटिक्स (CEN) पुलिस स्टेशन में की। पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ygjbl
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो