scriptनाबालिग लड़कों के साथ संबंध बनाने वाली महिला दोषी करार, दो लड़कों के साथ किया था दुराचार | woman teacher finds guilty in 2 cases of having physical relationship | Patrika News

नाबालिग लड़कों के साथ संबंध बनाने वाली महिला दोषी करार, दो लड़कों के साथ किया था दुराचार

locationनई दिल्लीPublished: Nov 16, 2018 11:06:09 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

लॉरी की करतूतों का भांडा फूटने के बाद स्कूल ने उसे नौकरी से निकाल दिया

teacher

नाबालिग लड़कों के साथ संबंध बनाने वाली महिला दोषी करार, दो लड़कों के साथ किया था दुराचार

नई दिल्ली। इंग्लैंड के डर्बीशायर की एक अदालत में करीब 10 साल पुराने मामले पर सुनवाई हुई। लॉरी सॉफ्ली (34) नाम की एक शादीशुदा महिला पर साल 2008 में एक नाबालिग लड़के के साथ शराब के नशे में संबंध बनाने का आरोप है। लॉरी पर कुल दो लड़कों के साथ संबंध बनाने के मामले में मुकदमा चल रहा है। साल 2008 में लॉरी ने पहले लड़के के साथ संबंध बनाने से पहले उसे एक पब में शराब पिलाई थी। जिसके बाद महिला, लड़के के साथ ड्राइव कर अपने घर जा पहुंची। घर पहुंचने के बाद महिला ने लड़के को बेड पर आने का निमंत्रण दिया था।
पुलिस ने सेफगार्डिंग चिल्ड्रन बोर्ड को सौंप दिया था मामला
इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ भी की, लेकिन उसके खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले को डर्बीशायर के सेफगार्डिंग चिल्ड्रन बोर्ड को सौंप दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान लड़के ने बताया कि महिला ने शराब पी और उसे भी पिलाई, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को किस किया। लड़के ने बताया कि दोनों ने एक-दूसरे को काफी देर तक किस किया और फिर अपने-अपने कपड़े उतार दिए। दोनों ऊपर की ओर एक कमरे में गए, जिसके बाद उनके बीच संबंध स्थापित हुए थे। यह लड़का लॉरी का स्टूडेंट था, वह महिला से रिकॉर्डर सीखता था।
लॉरी की करतूतों का भांडा फूटने के बाद स्कूल ने उसे नौकरी से निकाल दिया
The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक 2008 के इस मामले के बाद लॉरी ने साल 2012 में एक बार फिर एक अन्य लड़के के साथ संबंध बनाए थे। पुलिस को लॉरी की इस करतूत के बारे में उस वक्त सूचना मिली जब दूसरे लड़के ने एक काउंसलर से लॉरी के बारे में बताया। जिसके बाद सितंबर में लॉरी को डफील्ड के Ecclesbourne स्कूल से निकाल दिया गया। कल हुई सुनवाई में कोर्ट ने लॉरी को अशिष्ट दुराचार का दोषी पाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो