scriptआधी रात को टॉयलेट यूज करने गई थी महिला, पॉट पर बैठते ही हुआ ये हादसा | woman was bitten by a python while she was sitting on toilet | Patrika News

आधी रात को टॉयलेट यूज करने गई थी महिला, पॉट पर बैठते ही हुआ ये हादसा

Published: Jan 28, 2019 12:35:40 pm

Submitted by:

Neeraj Tiwari

यहां पर एक महिला आधी रात को टॉयलेट गई और जैसे ही पॉट पर बैठी तो उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई। पॉट से उठ कर देखा तो उसके होश उड़ गए।

woman was bitten by a python while she was sitting on toilet

आधी रात को टॉयलेट यूज करने गई थी महिला, पॉट पर बैठते ही हुआ ये हादसा

नई दिल्ली। आधी रात हो या दिन का कोई भी समय, जब भी टॉयलेट यूज करने के लिए बाथरूम जाइए तो पॉट में बैठने से पहले अच्छी तरह वहां की तहकीकात जरूर कर लीजिए। ये बात हम आपसे इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक घर के टॉयलेट पॉट में कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां पर एक महिला आधी रात को टॉयलेट गई और जैसे ही पॉट पर बैठी तो उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब तक वह वापस पॉट से उठती जब तक यह घटना हो चुकी थी। 59 वर्षीय इस महिला का नाम हेलन रिचर्ड्स है, जिसे सांप ने काट लिया है।

 

कुछ काटने जैसा हुआ था महिला को महसूस

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, आधी रात को महिला जिस बाथरूम में गई थी वहां की टॉयलेट पॉट के अंदर सांप छुपा बैठा था। जैसे ही महिला पॉट पर बैठी उसे कुछ काटने जैसा महसूस हुआ। उठ कर देखा तो अंदर काफी बड़ा सांप बैठा था। हैरान करने वाली बात तो यह है कि महिला ने बाथरूम की लाइट भी नहीं जलाई थी, नहीं तो हो सकता है कि एक बार को उसकी नजर भी पड़ जाती और वह पॉट पर बैठती ही नहीं। हालांकि सांप जहरीला नहीं था, इस वजह से बाद में महिला को कोई समस्या नहीं हुई।

 

तेजी से वायरल हो रहा है यह हादसा

घटना के बाद महिला ने स्नेक कैटर को बुलाया। जिसके बाद 5 फुट लंबे इस सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरी घटना के बारे में स्नेक कैचर ने अपने फेसबुक पर लिखा। जिसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। एक यूजर ने लिखा- ‘लाइट भी चालू रहे तो भी मैं कभी टॉयलेट में नहीं देखता।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा- ‘ये एक बुरा सपना है।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो