scriptएक साथ 6 बच्चों की मां बनी 29 साल की महिला, राष्ट्रपति की तरफ से भी मिली बधाई | women gave birth to 6 babies in poland president wished on twitter | Patrika News

एक साथ 6 बच्चों की मां बनी 29 साल की महिला, राष्ट्रपति की तरफ से भी मिली बधाई

Published: May 21, 2019 02:54:23 pm

महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया है।
6 बच्चों में से 4 लड़के हैं और 2 लड़कियाँ हैं।
डाक्टर सभी बच्चों को स्वस्थ बता रहे हैं।

एक साथ 6 बच्चों की मां बनी 29 साल की महिला, राष्ट्रपति की तरफ से भी मिली बधाई

एक साथ 6 बच्चों की मां बनी 29 साल की महिला, राष्ट्रपति की तरफ से भी मिली बधाई

नई दिल्ली। एक साथ 6 बच्चों को जन्म देने का ये मामला पोलैंड का है। 29 साल की महिला एक साथ 6 बच्चों की मां बनी है। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर लोगों की चर्चा की विषय बन गया है। पोलैंड में ऐसा मामला पहली बार हुआ है जब किसी महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया हो। महिला ने 4 लड़के और 2 लड़कियों को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है साउथ पोलैंड के क्राको में एक यूनिवर्सिटी अस्पतालव में बच्चों का जन्म हुआ है।

फास्ट फूड आउटलेट में बर्गर के अंदर मिला कांच का टुकड़ा, एक कौर खाते ही शख्स की हालत हुई खराब

डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल महिला और सभी बच्चे बिल्कुल स्वस्थ है। 29 साल की इस महिला का पहले भी एक 2 का लड़का है। इस पूरे मामले पर पोलैंड में खुशी का माहौल है। वहां के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा ने ट्विटर पर माता- पिता को बधाई संदेश भी भेजा है। यह मामला इसलिए ज्यादा खास माना जा रहा है क्योंकि डाक्टर के मुताबिक ऐसा बहुत कम मामलों में देखने में आता है जब किसी महिला ने Sextuplets को जन्म दिया हो। यह मामला दुर्लभ बताया जा रहा है।

ये है दुनिया का पहला स्कूल, जिसे बनाया गया है ट्रांसजेंडर्स के लिए

https://twitter.com/AndrzejDuda/status/1130455052471156736?ref_src=twsrc%5Etfw
अस्पताल के प्रोफेसर रेज्जर्ड लुटेरबैक का कहना था कि उन्हे 5 बच्चों की उम्मीद थी और इसी वजह से 5 इन्क्यूबेटर के साथ 5 टीमों को लगाया गया था। लेकिन गर्भ में छठा बच्चा जो लड़की थी उसे देखकर सभी हैरान रह गए। अस्पताल के प्रवक्ता मारिया व्लोडकोव्सका ने बच्चों की सेहत पर जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे का जन्म गर्भ में 29 वें हुआ है और उनका वज़न 890 ग्राम से लेकर 1300 ग्राम तक है। बच्चों की सेहत के बेहतर विकास के लिए उन्हे इनक्यूबेटर में रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो