scriptLockdown के बीच ट्रेंड हुआ अजीबोगरीब चैलेंज,नए कपड़े पहनकर कूड़ा डालने जा रही महिलाएं | women new trend challenge during lockdown | Patrika News

Lockdown के बीच ट्रेंड हुआ अजीबोगरीब चैलेंज,नए कपड़े पहनकर कूड़ा डालने जा रही महिलाएं

locationनई दिल्लीPublished: Apr 08, 2020 06:42:49 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

Highlights
-भारत ही नहीं दुनिया के तमाम देश इन दिनों लॉकडाउन से गुजर रहे हैं
-मल्टीनेशनल कंपनियों के कर्मचारी हो या फिर दिहाड़ी मजदूर सभी घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं
-लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल रहा है और उनके घरों में पार्टी में पहनने वाले कपड़े सिर्फ अलमारियों में ही रखें हैं

Lockdown के बीच ट्रेंड हुआ अजीबोगरीब चैलेंज,नए कपड़े पहनकर कूड़ा डालने जा रही महिलाएं

Lockdown के बीच ट्रेंड हुआ अजीबोगरीब चैलेंज,नए कपड़े पहनकर कूड़ा डालने जा रही महिलाएं

नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी के कारण स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी बंद कर दी गई है। भारत ही नहीं दुनिया के तमाम देश इन दिनों लॉकडाउन से गुजर रहे हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों के कर्मचारी हो या फिर दिहाड़ी मजदूर सभी घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल रहा है और उनके घरों में पार्टी में पहनने वाले कपड़े सिर्फ अलमारियों में ही रखें हैं। एक महिला ने इसका बेहद रचनात्मक हल निकाला है, जो महिलाओं को काफी पसंद आ रहा है। डेनियेले आस्के ने एक नया ट्रेंड शुरू किया। जिसमें महिलाएं कूड़ा डालने के लिए फैंसी ड्रेस पहनकर घर के बाहर निकल रही हैं। ऐसा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की रहने वाली डेनियल ने खुद की भी तस्वीर शेयर की है। महिलाओं को उनका यह विचार काफी पसंद आया। अब महिलाएं एक दूसरे को ऐसा करने की चुनौती दे रही हैं। उनके इस ग्रुप में करीब सवा दो लाख लोग शामिल हो चुके हैं। वहीं महिलाएं विभिन्न पोशाकों में अपनी फोटो शेयर कर रही हैं।

कोरोना वायरस का प्रकोप यूं तो पूरी दुनिया में फैला हुआ है और कई देशों में लॉकडाउन लाग है। कुछ देशों में इसको आंशिक तौर पर लागू किया गया है तो कहीं पूरी तरह से। इस दौरान लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति भी नहीं है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच में शादी करने के बारे में सोचना भी काफी मुश्किल है। लेकिन एक कपल पर्याप्त सावधानी बरतते हुए एक दूसरे का हमसफर बन गया। यह शादी मिशिगन में हुई। इसमें दूल्हा-दुल्हन असली लेकिन मेहमान नकली थे। मेहमानों की जगह पर कार्डबोर्ड लगाए गए थे जो मेहमानों का आभास दे रहे थे। लग रहा था जैसे वे सामने बैठे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो