80 फीट ऊपर से गिरी युवती, 11 घंटों तक हुई सर्जरी, अब कई सालों तक चल नहीं पाएंगी
23 वर्षीय एलेक्सा टेरेसस अपने छठवीं मंजिल के फ्लैट की रेलिंग पर लटककर योग कर रही थी।
तभी उसका पैर फिसल गया और वह 80 फीट नीचे गिर गई।
इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

नई दिल्ली। कहते है ना शौक बड़ी चीज होती है। कुछ लोगों को खतरनाक स्टंट करने का शौक होता है। अपने शौक को पूरा के लिए अपनी जान को भी जोखिम में डाल देते है। कई बार ये शौक जानलेवा भी साबित हो जाता है। हाल ही में एक ऐसी ही घटना मैक्सिको से सामने आई है। यहां पर एक महिला को खतरनाक स्टंट करना काफी महंगा साबित हुआ। वह 80 फीट उची रेलिंग पर योग कर रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गई। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गई।
यह भी पढ़े :— दुकानदार को महंगा पड़ा खराब जूता देना, पति पहुंच गया कोर्ट, देखें वीडियो
कई सालों तक चल नहीं पाएंगी
सोशल मीडिया पर महिला द्वारा की गई खतरनाक स्टंट वाली तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे देखकर हर कोई दंग हो रहा है। ऐसा करना महिला पर भारी हो गया और वह बुरी तरह से घायल हो गई। इस स्टंट में भले ही महिला की जान बच गई। लेकिन अब वह तीन से चार सालों तक अपने पैरों पर खड़ी होकर चल नहीं पाएंगी।
यह भी पढ़े :— प्यार जताने का अनोखा तरीका, यह कपल पीता हैं एक—दूसरे का खून
11 घंटों तक हुई सर्जरी
दरअसल, 23 वर्षीय एलेक्सा टेरेसस अपने छठवीं मंजिल के फ्लैट की रेलिंग पर लटककर योग कर रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह 80 फीट नीचे गिर गई। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। खबरों के अनुसार, एलेक्सा की करीब 11 घंटों तक सर्जरी की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में देख सकते है कि वह उल्टे मुंद रेलिंग पर लटकी हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो को लेकर किसी भी प्रकार को स्टंट नहीं करना चाहिए। ऐसा करना किसी के लिए प्राण घातक हो सकता है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi