scriptमजदूर ने हू-ब-हू किया Michael Jackson जैसा Dance, वायरल हुआ धांसू Video | worker did such a dance move people remembered michael jackson | Patrika News
हॉट ऑन वेब

मजदूर ने हू-ब-हू किया Michael Jackson जैसा Dance, वायरल हुआ धांसू Video

सोशल मीडिया (social media) पर एक मजदूर का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में शख्स हू-ब-हू माइकल जैक्शन (Michael Jackson) की तरह डांस करते नजर आ रहे हैं।

Jul 05, 2020 / 06:26 pm

Vivhav Shukla

dance.jpg
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया (social media) एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक मजदूर जबरदस्त डांस (Dance Video) कर रहा है। लेकिन ये कोई आम डांस नहीं है। शख्स हूबहू ‘माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की तरह अपने शरीर को घूमा ले रहा है। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है मानों खुद माइकल डांस कर रहे हैं ।
Budweiser का कर्मचारी 12 साल तक Bear टैंक में करता रहा पेशाब? जानें क्या है सच

पहले वीडियो देख लें..

 
https://twitter.com/billbirtles/status/1278942433783320576?ref_src=twsrc%5Etfw

इस मजेदार डांस वीडियो को ट्विटर पर bill birtles नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्सन में लिखा है कि ‘माइकल जैक्सन(Michael Jackson) ने एक हुबेई में एक निर्माण स्थल पर पुनर्जन्म ले लिया’

PM मोदी गुरु पूर्णिमा पर देंगे वीडियो संदेश, राष्ट्रपति करेंगे ‘धर्म चक्र दिवस’ का उद्घाटन

अब बात करते हैं वीडियो कि, वीडियो में दिख रहा है कि एक जगह निर्माण का कुछ काम चल रहा है। यहां कई मजदूर साथ में बैठे हुए हैं। इन्हीं में से एक मजदूर अचानक डांस करने लगता है। मजदूर का डांस (Dance) देख वहां सभी लोग हैरान हो जाते हैं। मजदूर के डांस स्टेप्स इतने जबरदस्त हैं कि हर कोई हैरान रह जाता है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग मजदूर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

https://twitter.com/bou3ouina?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Brett_over_it/status/1278997279735611392?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Hot On Web / मजदूर ने हू-ब-हू किया Michael Jackson जैसा Dance, वायरल हुआ धांसू Video

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो