scriptपैसा कमाने दिल्ली आई लड़कियों के साथ मकान मालिक करते हैं ये सब, रखी जाती हैं ऐसी शर्तें | working girls living in cities facing these problems | Patrika News

पैसा कमाने दिल्ली आई लड़कियों के साथ मकान मालिक करते हैं ये सब, रखी जाती हैं ऐसी शर्तें

Published: Apr 28, 2018 10:57:56 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

हम आपको ऐसी ही लड़कियों की मुसीबतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्हें दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में झेलने पड़ते हैं।

pg
नई दिल्ली। ये बात तो सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया नें बड़ी आम है कि छोटे शहरों या गांवों से पढ़ाई या फिर नौकरी करने के लिए लड़कियां बड़े शहरों का रुख करती हैं। नई जगह पर ऐसी लड़कियों का अपना घर नहीं होता, लिहाज़ा वे पीजी या किराए पर घर लेकर रहती हैं। लेकिन यहां सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि बड़े-बड़े सपने लेकर दूसरे शहरों में जाने वाली लड़कियों को मकान मालिकों के नखरे झेलने पड़ते हैं।
आज हम आपको ऐसी ही लड़कियों की मुसीबतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्हें दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में झेलने पड़ते हैं। इन सभी मुसीबतों में सबसे बड़ी मुसीबत यही होती है कि मकान मालिक लड़कियों को रोज़ाना टाइम पर ऐंट्री कर लेने की शर्त रखते हैं। जो कई हद तक ठीक है, लेकिन इससे बाहर आई लड़कियों की आज़ादी मानो छीन ली जाती है। इसके बाद बात आती है घर पर एंजॉय करने की। कहने का मतलब ये है कि शहरों में किराए पर रहने वाली लड़कियों को अपने घरों में पार्टी करने की भी मनाही होती है। इसके अलावा लड़कियों घरों में दोस्तों के साथ गप्पे-शप्पे भी नहीं लगा सकती हैं। मकान मालिक कहते हैं कि इससे शोर-शराबा होता है।
आज-कल ऐसे कई मामले देखने को मिलते हैं जिनमें मकान मालिकों की बड़ी ही अजीबो-गरीब शर्त रखी जा रही हैं। मकान मालिकों ने लड़कियों के लिए फरमान जारी कर दिए हैं कि वे अपने घर में किसी भी प्रकार का नॉन-वेज खाना भी नहीं बना सकती हैं। शहरों में किराए पर रहने वाली लड़कियों की लाइफ में सिर्फ इतने ही फड्डे नहीं है। लड़कियां अपने घर पर न ही किसी दोस्तों को बुला सकती हैं। और आखिर में एक मकान मालिक की एक बड़ी ही साधारण शर्त होती है कि उन्हें किराया समय पर देना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो