scriptवर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे 2019: देश और दुनिया के सेलेब्रिटी जो हुए AIDS के शिकार, भारत की ये एक्ट्रेस भी है लिस्ट में | World AIDS Vaccine Day celebrities who lost their battle with AIDS | Patrika News

वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे 2019: देश और दुनिया के सेलेब्रिटी जो हुए AIDS के शिकार, भारत की ये एक्ट्रेस भी है लिस्ट में

locationनई दिल्लीPublished: May 18, 2019 09:16:17 am

Submitted by:

Priya Singh

18 मई को मनाया जाता है विश्व एड्स वैक्सीन दिवस
इस लोगों को एड्स के बारे में किया जाता है जागरूक
जानें कौन हैं देश और दुनिया के वो सेलेब्रिटी जो थे एड्स के शिकार

World AIDS Vaccine Day celebrities who lost their battle with AIDS

वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे 2019: देश और दुनिया के स्लेब्रिटी जो हुए AIDS के शिकार, भारत की ये एक्ट्रेस भी है लिस्ट में

नई दिल्ली। हर साल 18 मई को विश्व एड्स वैक्सीन दिवस ( World AIDS Vaccine Day ) मनाया जाता है। इस दिन लाइलाज बीमारियों की सूची में आने वाले एड्स ( AIDS ) के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। भारत की बात करें तो 9 जुलाई 1986 को मुंबई ( mumbai ) के एक अस्पताल में देश के पहले एड्स ( HIV aids )के मरीज की मौत हुई थी। वैज्ञानिक, डॉक्टरों और शोधकर्ताओं की कई टीमें दिन-रात इस बीमारी का इलाज ढूंढने में लगी हैं। जब तक वे सफल नहीं होते तब तक विश्‍व में कई संगठन एड्स के बारे में लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। आपने कई बार सुना होगा जो गरीब होते हैं उन्हें ही अक्सर यह लाइलाज बीमारी अपने शिकंजे में लेती है। लेकिन इस खतरनाक बीमारी से अमीर और मशहूर लोग भी बच नहीं पाए हैं। आइए जानते हैं उन मशहूर लोगों के बारे में जिनकी मौत एड्स के कारण हुई।

gia carangi
जिया कारंगी

जिया कारंगी Gia Carangi का नाम अमरीका ( America ) की टॉप मॉडल्स में शुमार था। जब में मात्र 26 वर्ष की थीं तो वे एड्स की शिकार हो गईं। यह समय वह था जब उनका मॉडलिंग करियर ऊंचाइयों पर था। मीडिया की मानें तो वह अपने स्टारडम को सह न सकीं और उन्हें ड्रग्स की लत लग गई। कुछ ही समय में उनके करियर का ग्राफ नीचे आने लगा। ड्रग्स की लत में फंसने की वजह से उन्हें काम भी नहीं मिल रहा था। कुछ समय बाद उन्हें न्यूमोनिया की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ब्लड टेस्ट में पता चला कि वे HIV पॉजिटिव हैं। एड्स के बारे में पता चलने के कुछ समय बाद उनका निधन हो गया।

pedro zamora
पेड्रो पाब्लो ज़मोरा

अमरीका में एक वह भी दौर था जब होमोसेक्शुअलिटी को जुर्म माना जाता था। तब के समय में पेड्रो पाब्लो ज़मोरा के ऐसे शख्स थे जिन्होंने सबके सामने अपने गे होने की बात कबूल की थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि पेड्रो और उनके पार्टनर सीन सस्सेर एड्स से ग्रसित थे। उस समय अमरीका में MTV का एक मशहूर शो आता था। जिसका नाम The Real World: San Francisco था। पेड्रो ने इसी कार्यक्रम के मंच से लोगों को अपने गे होने की बात बताई थी।
arthur ashe
आर्थर ऐश

अमरीका के टॉप टेनिस प्लेयर आर्थर ऐश ने यूएस डेविस कप में टीम का नेतृत्व किया और यूसएस विंबलडन भी जीता। आर्थर अमरीका के पहले टेनिस खिलाड़ी थे। 1988 में ऐश को पता चला कि वे एड्स से ग्रसित हैं। यह तब हुआ जब उन्हें किसी कारण खून चढ़ाया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इलाज के दौरान संक्रमित खून चढ़ाए जाने से उन्हें यह संक्रमण हुआ था। 1992 में उन्होंने अपने एड्स से ग्रसित होने की बात लोगों को बताई थी। 6 फरवरी 1993 में आर्थर ऐश का निधन हो गया था।

nisha noor
निशा नूर

रजनीकांत और कमल हासन जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने वाली निशा नूर भी एड्स से ग्रसित थीं। 80 के दशक में निशा नूर साऊथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की बेहद मशहूर एक्ट्रेस थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक प्रोड्यूसर ने उन्हें प्रॉस्टिट्यूशन की अंधेरी गलियों में जाने को मजबूर कर दिया। उनकी काफी बदनामी हुई जिसके कारण उन्होंने फिल्मों से नाता तोड़ लिया। फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के कई दिनों बाद निशा नूर सड़क किनारे बड़ी ही बुरी हालत में मिली थीं। कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां पता चला कि उन्हें एड्स है। साल 2007 में निशा एड्स से जंग हार गईं और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो