scriptWorld Bicycle Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस, पढ़ें पूरा इतिहास | World Bicycle Day 2020 History | Patrika News
हॉट ऑन वेब

World Bicycle Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस, पढ़ें पूरा इतिहास

World Bicycle Day परिवहन के एक सरल, किफायती, भरोसेमंद और पर्यावरण की सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
 

Jun 03, 2020 / 04:12 pm

Vivhav Shukla

world_bicycle_day.jpg

World Bicycle Day

नई दिल्ली। आज के 2 दशक पहले तक साइकिल (World Bicycle Day )यातायात का सबसे प्रमुख साधन था लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने इसका इस्तेमाल कम होता गया। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र (United Nations)ने विश्व साइकिल दिवस मनाने का फैसला किया। पहला आधिकारिक विश्व साइकिल दिवस 3 जून, 2018 को मनाया गया था। यह दिवस परिवहन के एक सरल, किफायती, भरोसेमंद और पर्यावरण की सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

6 दिन कोमा में था England का Footballer, जागा तो बोलने लगा फर्राटेदार French, जानें क्या है

कब हुआ था साइकिल का आविष्कार?

साइकिल के आविष्कार का जर्मनी के वन अधिकारी कार्ल वॉन ड्रैस (Karl von Drais) को दिया जाता है। दुनिया की पहली साइकिल वाॅन ड्रैस द्वारा ही आज से लगभग 203 वर्ष पहले सन् 1817 में बनाई गई थी। लेकिन उससे पहले साल 1816 में पेरिस के एक कारीगर ने हॉबी हॉर्स, अर्थात काठ का घोड़ा कहते थे।

Scientists का दावा- अंधेरे में इंसानी शरीर से निकलती है रोशनी ! जानें कैसे देख सकते हैं इसे?

देश में कब आया साइकिल ?

1947 में देश को मिली आजादी के बाद अगले कई दशक तक देश में साइकिल यातायात का सबसे प्रमुख साधन थी। व्यवस्था का अनिवार्य हिस्सा रही। भारत में ज्यादातर परिवारों के पास साइकिल थी। यह व्यक्तिगत यातायात का सबसे ताकतवर और किफायती साधन था। गांवों में किसान साप्ताहिक मंडियों तक सब्जी और दूसरी फसलों को साइकिल से ही ले जाते थे।
 

Home / Hot On Web / World Bicycle Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस, पढ़ें पूरा इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो