scriptWorld Environment Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? जानें इसका पूरा इतिहास | World Environment Day 2020: All You Need To Know | Patrika News

World Environment Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? जानें इसका पूरा इतिहास

Published: Jun 05, 2020 03:38:15 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
 

World Environment Day 2020: All You Need To Know

World Environment Day 2020: All You Need To Know

नई दिल्ली। दुनिया भर में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली विश्व पर्यावरण सम्मेलन में इसकी चर्चा की थी।

कोरोना काल में अद्भुत खोज, मिला धरती जैसा ग्रह, जहां जीवन होगा संभावना, पानी- हवा सब होगा

इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। हर साल पर्यावरण दिवस एक थीम पर आयोजीत होता है। इस साल इसकी थीम ‘जैव-विविधता’ ( Celebrate Biodiversity ) है।
इस थीम के जरिए इस बार संदेश दिया जा रहा है कि जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन होना मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बेहद आवश्यक है। जैव विविधता को बनाये रखने के लिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी धरती के पर्यावरण को बनाये रखें।

Corona काल में शादी! Sanitize और Mask से हुआ दुुल्हे का स्वागत, Video वायरल

पर्यावरण बचाने के लिए उसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। दरअसल कई लोगों को लगता है कि Global warming और climate change दोनों एक ही है, लेकिन ऐसा नहीं है। ग्लोबल वार्मिंग का अर्थ है वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों की बढ़ती सांद्रता के कारण पृथ्वी की सतह का तापमान बढ़ जाना।
ये क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन का एक पहलू है, जो समुद्र स्तर के बढ़ने, ग्लेशियरों के पिघलने, उष्णकटिबंधीय तूफानों के बढ़ने, कोरल रीफ के घटने, भयानक गर्मी के साथ-साथ ग्लोबल वार्मिंग के रूप में पर्यावरण में परिवर्तन करता है। ये पूरी तरह से इंसानों पर निर्भर करता है। वे चाहें तो कम प्रदुषण कर के क्लाइमेट चेंज को रोका जा सकता है।
क्लाइमेट चेंज को रोकने के लिए सबसे जरूरी है हवा में से CO2 यानी कार्बन डाइ ऑक्साइड को कम करना। इसके लिए हमें एक मात्र रास्ता है जंगलों को बढ़ाना। मौजूदा वनों की सुरक्षा करना और नए पौधे लगाना मदद कर सकता है।

जहां पहुंचने के लिए नहीं है कोई सड़क, वहां कैसे पहुंचा Coronavirus ?

इसके अलावा कम वाहनों का इस्तेमाल कर कर भी पर्यावकण की रक्षा की जा सकती है। सबसे अहम काम है single use plastic वाली चीजें का इस्तेमान ना करना। डिस्पोजेबल प्लास्टिक की चीजें होती हैं जिन्हें एक बार इस्तेमाल करने और बाद में रीसाइकिल करने के लिए ही बनाया जाता है, लेकिन ऐसा होता नहीं है>
ये प्लास्टिक ढेर के रूप में या फिर हमारे महासागरों में इकट्ठे हो जाते हैं। इन्हें गलने में 500 साल लगते हैं। ऐसे में ये वातावरण में सबसे ज्यादा प्रदुषण फैलाते हैं।

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो