scriptये है दुनिया का सबसे सूनसान घर, बिक रहा है ढाई करोड़ में, जानिए इसकी खासियत | world loneliest home on sale for 2 5 crore rupees on deserted island | Patrika News

ये है दुनिया का सबसे सूनसान घर, बिक रहा है ढाई करोड़ में, जानिए इसकी खासियत

locationनई दिल्लीPublished: May 01, 2022 09:07:02 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

अमेरिका के मेन में मौजूद वोहोआ बे में सबसे से सुनसान घर एक आइलैंड पर बना हुआ है। इसमें सिर्फ एक बेडरूम है। इस घर को करीब 10-12 साल पहले यानि साल 2009 में ही बनाया गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ज़बरदस्त वाईफाई नेटवर्क काम करता है। इस घर में ज़रूरत की सारी चीज़ें यहां मौजूद हैं।

world loneliest home

world loneliest home

घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। इसके लिए लोग जीवनभर पाई पाई जोड़कर एक सपनों का आशियाना खरीदते है। जंगल और एकांत में घर खरीने से लोग बचते है। घर खरीदने से पहले सभी तरह की जांच पड़ताल करते है। पड़ोसी कौन है और यहां पर क्या क्या सुविधाएं मिलती है। आज आपको एक ऐसे घर के बारे में बताने जा रहे है जो दुनिया का सबसे सूनसान घर है। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि इस घर को खरीदने के लिए ढाई करोड़ रुपए खर्च करने होगे। इस घर की सबसे खास बात यह है कि आइलैंड में बना हुआ है। दुनिया का सबसे अकेले घर में आपको सिर्फ एक बेडरूम मिलेगा। तो आइए जानते है दुनिया के सबसे सूनसान घर के बारे में जहां पर आपको क्या क्या मिलेगा।

 

आइलैंड पर बना हुआ है घर
यह घर अमेरिका के मेन में मौजूद वोहोआ बे में एक आइलैंड पर स्थित है। इस घर के बारे में बताया गया है कि इसमें सिर्फ एक बेडरूम है। इसको दुनिया का सबसे तन्हा घर बताया गया है। इस घर के आसपास आपको कुछ भी नजर नहीं आएगा। जो लोग एकांत में रहना पसंद करते है यह उनके लिए परफेक्ट है।

यह भी पढ़ें

ये है दुनिया की सबसे लंबी महिला, खुद के नाम किए 3 और विश्व रिकॉर्ड






2.5 करोड़ में बिक रहा घर
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस घर की कीमत $339,000 यानि भारतीय मुद्रा में करीब 2.58 करोड़ रखी गई है। इस घर के क्षेत्रफल की बात करें तो यह 1.5 एकड़ में फैला हुआ है। यह सुनसान घर Duck Ledges Island पर बना है। इसमें आपको एक ही बेडरूम मिलेगा। घर के आसपास कुछ भी नहीं है।

यह भी पढ़ें

रहस्यमयी मंदिर! जहां भगवान को देखना है वर्जित, आंखों पर पट्टी बांध पुजारी करते हैं पूजा





 

दूर-दूर तक कोई नहीं
वन बेडरूम वाले घर के आसपास रेत और पानी के अलावा दूर—दूर तक कुछ भी नजर नहीं आता है। यहां इंसान का दूर-दूर तक बसेरा नहीं है। एकांत प्रिय लोगों के लिए यह स्वर्ग से कम नहीं है। आइलैंड पर बड़ी संख्या में सील देखे जाते हैं। यहां पर ना तो कोई पेड़-पौधा ना ही सभ्यता का कोई निशान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो