scriptWorld Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस मनाना क्यों है जरूरी ? जानें इसका इतिहास | World Tourism Day 2020: History, significance and theme | Patrika News

World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस मनाना क्यों है जरूरी ? जानें इसका इतिहास

locationनई दिल्लीPublished: Sep 27, 2020 11:07:03 am

Submitted by:

Vivhav Shukla

हर साल विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) एक थीम के आधार पर मनाया जाता है। इस साल की थीम पर्यटन और ग्रामीण विकास (Tourism and Rural Development) रखी गई है।
 
 
 

world_tourism_day.jpg

World Tourism Day

नई दिल्ली। आज दुनियाभर में विश्व पर्यटन दिवस यानी वर्ल्ड टूरिज्म डे (World Tourism Day 2020) मनाया जा रहा है। हर साल 27 सितंबर को ये दिवस मनाया जाता है। हर साल इसकी अलग थीम होती है।वर्ल्ड टूरिज्म डे पर सैलानियों को टूरिज्म के प्रति जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए जाते हैं। लेकिन इस साल कोरोना महामारी (Coronavirus) की वजह से लोग यात्रा नहीं कर सकते। हालांकि लोग कोरोना के बाद अपने प्लान जरूर बनाएंगे।

टैंकर फटा और पानी की तरह बह गई 50,000 लीटर Red Wine, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप !

क्या है इस साल की थीम?

इस साल पर्यटन दिवस की थीम है ‘पर्यटन और ग्रामीण विकास (Tourism and Rural Development)’ रखी गई है। इस थीम की जरिए बड़े शहरों के बाहर पर्यटन को बढ़ावा देना और दुनिया भर में सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने में पर्यटन की अनूठी भूमिका बनाना है।

पर्यटन दिवस की शुरूआत

विश्व पर्यटन दिवस (world tourism day) की शुरुआत साल 1970 में विश्व पर्यटन संस्था के द्वारा की गई थी। इसके दस साल बाद यानी सन 1980 में 27 सितंबर को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया।

Daughters Day पर बेटियों को भेजें ये खूबसूरत मैसेज

पर्यटन से रोज़गार पैदा करना है उद्देश्य

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य पर्यटन को बढा़वा देना है। अगर पर्यटन बढ़ेगा तो रोज़गार भी बढ़ेगा। कई ऐसे देश हैं जहां की अर्थव्यवस्था वहां के पर्यटन पर ही निर्भर होती है। ऐसे देशों के लिए विश्व पर्यटन दिवस किसी त्योहार से कम नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो