script7 बच्चों की मां है ये औरत, फिटनेस देखकर नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाज़ा | you can not guess this real age of this lady | Patrika News

7 बच्चों की मां है ये औरत, फिटनेस देखकर नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाज़ा

Published: Jan 19, 2019 12:12:43 pm

Submitted by:

Vineet Singh

इस खबर में हम आपको एक महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप उसकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा सकते हैं।

lady fitness

7 बच्चों की मां है ये औरत, फिटनेस देखकर नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाज़ा

नई दिल्ली: महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए काफी मेहनत करती हैं साथ ही दिन रात जिम में वर्कआउट करती हैं जिसे वो फिट रह सकें लेकिन एक उम्र के बाद महिलाएं खुद को फिट नहीं रख पाती हैं और ज़िम्मेदारियों की वजह से अपने आप पर ख़ास ध्यान नहीं दे पाती हैं जिसका नतीजा ये होता है कि कई बार वो अपनी उम्र से कई साल ज़्यादा बड़ी दिखाई देने लगती हैं ऐसा आम तौर पर देखा जाता है लेकिन आज इस खबर में हम आपको एक महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप उसकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा सकते हैं।
हम आपको जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं उसकी तस्वीर देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि यह महिला 25 से 30 साल के बीच दिखाई देती है लेकिन जब आपको इस महिला की असल उम्र के बारे में पता चलेगा तो आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल यह महिला सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रही है और लोग इनकी स्टोरी से काफी इंस्पायर हो रहे हैं।
यह महिला और कोई नहीं बल्कि 43 वर्षीय जेसिका एन्स्लो हैं जिनकी तस्वीर देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि उनकी उम्र बेहद ही कम होगी। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी की जेसिका की 23 साल की बेटी एलिसा भी हैं, यहां तक कि जेसिका 7 बच्चों की मां हैं। दरअसल जेसिका इतनी फिट हैं कि कोई ठीक से उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा पाता है। कई बार तो ऐसा होता है कि जब लोग ये समझ बैठते हैं कि जेसिका अपनी बेटी एलिसा की बहन हैं।
जेसिका यूटाह की रहने वाली हैं और उन्होंने पहली बार 19 साल की उम्र में साल 1994 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। साल 2013 में उन्होंने अपने 7वें बच्चे को जन्म दिया था। 43 साल की उम्र में वो किसी कॉलेज जाने वाली लड़की जैसी दिखती हैं। ऐसे में लोग उन्हें देखकर काफी हैरान होते हैं। अपनी उम्र और फिटनेस की वजह से जेसिका काफी फेमस हो गयी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो