हॉट ऑन वेब

सैर पर गए दो युवकों ने बचाई डूबती महिला की जान, पुलिस ने ठोकी पीठ

drowning in dhanas lake : चंडीगढ़ के धनासा झील में हुआ था हादसा
मानसिक रूप से बीमार थी महिला

Aug 26, 2019 / 12:12 pm

Soma Roy

नई दिल्ली। कहते हैं जाको राखै साईयां मार सके न कोई। इस कहावत का जीता जागता नमूना चंडीगढ़ में देखने को मिला है। जहां दो युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक डूबती हुई महिला की जान बचाई है। महिला मानसिक तौर से पीड़ित बताई जा रही है। युवकों के इस साहसिक काम के लिए पुलिस उनकी सराहना कर रही है।
बताया जाता है कि राकेश राणा और हेम ठाकुर नाम के दो युवक रोजाना की सैर के लिए चंडीगढ़ के धनासा झील गए हुए थे। दोनों यहां व्यायाम कर रहे थे। तभी उन्होंने झील में एक महिला को डूबते हुए देखा। उन्होंने तुरंत महिला को बचाने का फैसला लिया। चूंकि झील में दलदल काफी गहरा था। इसलिए उन्होंने सूझबूझ के साथ झील में उतरने का फैसला लिया।
राकेश झाड़ियों के सहारे झील में उतर रहे थे। इस दौरान हेम ठाकुर उन्हें सहारा दे रहे थे। इसी बीच झील के पास मौजूद वन विभाग के एक माली ने भी मदद की। वो पास में से बड़ा-सा बांस का टुकड़ा ले आया। राकेश ने ठंडे को महिला की तरफ फेंका। पीड़िता ने तुरंत ही बांस को पकड़ लिया। अब धीरे-धीरे महिला को दलदल से निकाला गया। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने युवकों के साहसिक कार्य के लिए उनकी सराहना की। मालूम हो कि दोनों युवक हिमाचल के मंडी जिले के रहने वाले हैं। वे चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं।

Home / Hot On Web / सैर पर गए दो युवकों ने बचाई डूबती महिला की जान, पुलिस ने ठोकी पीठ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.