हुबली

कोल्हापुर में मिले 406 तोप के गोले

कोल्हापुर में मिले 406 तोप के गोले

हुबलीFeb 05, 2021 / 08:50 pm

S F Munshi

कोल्हापुर में मिले 406 तोप के गोले

कोल्हापुर में मिले 406 तोप के गोले
-शिवाजीकालीन होने का दावा
कोल्हापुर
कोल्हापुर के पावन गड पर 406 तोप के गोले मिले हैं। तोप के ये गोले शिवाजीकालीन है, यह दावा दुर्गप्रेमी इतिहास संशोधकों ने किया है। पावनगड यह गड पन्हाला गड के पास है।
कोल्हापुर के पास पन्हालागड के नजदीक स्थित पावनगड का किला शिवाजी महाराज ने मार्कण्डेय डूंगर पर बनवाया था। इस किले के राजवाडा के पास होने वाले महादेव मंदिर के पास वनविभाग की ओर से दिशादर्शक फलक लगाने का काम शुरू था। उसी समय फलक लगाने के लिए एक फीट खुदाई करते समय कुछ गोले दिखाई दिए। इसकी जानकारी टीम पावनगड के कार्यकर्ताओं ने सुखदेव गिरी और राम यादव को दी। उन्होंने पुरातत्व और वनखाते के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। तब तक 406 तोप गोले मिल चुके थे।
यह किला बनखाते के कब्जे में है। जल्द दी यह किला राज्य पुरातत्त्व खाते में शामिल करे और यहां पर जल्द से जल्द खुदाई करवाएं ऐसी अपेक्षा जताई गई है। टीम पावनगड में अविनाश लंबे, निरंजन सूर्यवंशी, मारुति पाटील, सार्थक भोसले आदि शामिल थे।

Home / Hubli / कोल्हापुर में मिले 406 तोप के गोले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.