पांचवीं की छात्रा आरती को मिलेगा शौर्य पुरस्कार[typography_font:18pt;” >सिरसी-कारवारभारतीय बाल कल्याण मंडल की ओर से दिए जाने वाले राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार के लिए उत्तर कन्नड़ जिला होन्नावर तालुक के नवीलगोण गांव की 9 वर्षीय छात्रा आरती किरण शेठ को चयनित कर केन्द्र सरकार ने घोषणा की है। आरती शेठ ने वर्ष 2019 में बैल के हमले से दो वर्ष के बच्चे को बचाया था। इसकी सतर्कता के चलते बच्चे को पुनर्जन्म मिला था। 5वीं कक्षा की छात्रा आरती शेठ को पिछले साल राज्य सरकार ने शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। कुल 22 बच्चों को शौर्य पुरस्कार के लिए घोषित किया है। हर पुरस्कार के साथ मेडल, एक लाख रुपए नकदी, 10 हजार रुपए मूल्य का बुक बाउचर, प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। आगामी 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में आरती को शौर्य पुरस्कार दिया जाएगा। छात्रा आरती शेठ को पिछले साल राज्य सरकार ने शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया था।