आश्रम के बच्चों को प्रताडि़त करने के आरोपी को पीटा[typography_font:14pt;” >धारवाड़शहर के बाहरी इलाके के अक्कमहादेवी आश्रम में रह रहे बच्चों को प्रताडि़त करने के एक आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। आश्रम में शिक्षिका बच्चों की देख रेख कर रही है। इस शिक्षिका के पति लक्ष्मण पूरद भी इसी आश्रम में आकर रह रहे थे। लक्ष्मण पर यहां के बच्चों को प्रताडि़त करने का आरोप था। इस मुद्दे पर मंड्या से कार्य के चलते आए कुछ युवकों को इसका पता चला। इसके चलते रविवार रात्रि मंड्या के युवकों ने उससे पूछा और खूब धुलाई कर पुलिस को सौंप दिया।लक्ष्मण पर बच्चों से मसाज करवाना, उन्हें गंदे वीडियो दिखाने के आरोप हैं। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी परन्तु इन बच्चों नेे मंड्या से आए युवकों के कमरे में जाकर भोजन के लिए पूछा तब युवकों ने बच्चों से भोजन नहीं करने के बारे में पूछा, तब बच्चों ने कहा कि सही तौर पर भोजन नहीं दे रहे हैं तथा पूछने पर पीटते हैं कह कर सारी बात का खुलासा किया। इसके चलते रविवार को मंड्या के युवाओं के साथ स्थानीय युवाओं ने भी मिलकर आरोपी लक्ष्मण की धुनाई कर दी। कूडलसंगम में पिछले चार दिनों से शरण मेला चल रहा है इसके चलते आश्रम के सभी लोग वहीं गए हैं। इसके चलते बच्चों की जिम्मेदारी लक्ष्मण पर छोड़कर गए हैं परन्तु लक्ष्मण बच्चों को भोजन नहीं देकर प्रताडि़त किया है। पूर्व में माते महादेवी के समय इसे माते महादेवी ने ही रहने का मौका दिया था। इसके चलते आश्रम के अन्य लोग इससे कोई सवाल नहीं करते थे। फिलहाल उपनगर पुलिस ने लक्ष्मण पूरद को चेतावनी देकर छोड़ा पर परन्तु आश्रम के वरिष्ठ इनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे इस बारे में शरण मेला समाप्त करके आने के बाद ही पता चलेगा।