scriptलॉकडाउन में पशुओं का भी रख रहे ख्याल | animal service in lockdown | Patrika News

लॉकडाउन में पशुओं का भी रख रहे ख्याल

locationहुबलीPublished: Jun 02, 2021 08:08:15 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

जिनकुशल युवा मंच सेवा समिति लॉकडाउन में मानव व प्राणी सेवा में अहम भूमिका निभा रही है। इस संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य पिछले वर्ष के लम्बे लॉकडाउन में और इस वर्ष के लॉकडाउन में भी शहर के गली-मोहल्लों में बाजारों में विचरण करते पशुओं को बिस्किट एवं रोटी खिला रहे हैं।

लॉकडाउन में पशुओं का भी रख रहे ख्याल

लॉकडाउन में पशुओं का भी रख रहे ख्याल

हुब्बल्ली. विश्वव्यापी महामारी कोरोना के चलते इस लॉकडाउन में देश के कई स्वयंसेवी संगठन मानव व पशुओं की सेवा में जुड़े हुए हैं। ऐसे ही हुब्बल्ली की एक सामाजिक संस्था जिनकुशल युवा मंच सेवा समिति भी मानव व प्राणी सेवा में अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा पिछले वर्ष के लम्बे लॉकडाउन में और इस वर्ष के लॉकडाउन में भी शहर के गली-मोहल्लों में बाजारों में विचरण करते पशुओं के लिए जैन समाज के लोगों से मिल रहे आर्थिक सहयोग से पशुओं को बिस्किट एवं रोटी हमारी संस्था के मेंबर खुद खिला रहे हैं।

संस्था के सदस्य गौतम भंसाली, मनोज चोपड़ा, अशोक छाजेड़, मूलचंद जीरावला, प्रकाश मंडोत, अशोक भन्साली, नरेश शेटिया, जीतु गोलेच्छा, महावीर कांकरिया व कमलेश श्रीश्रीमाल ने कहा कि अब तक लगभग 50 हजार रोटियां एवं बिस्कुट पशुओं को खिलाए गए हैं और आगे लॉकडाउन तक यह सेवा जारी रहेगी। हम सभी के प्रयासों से पुण्य का कार्य जारी रखेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो