scriptबेलगावी पुलिस ने कोडिहल्ली चंद्रशेखर को हिरासत में लिया | Belagavi police detained Kodihalli Chandrasekhar | Patrika News

बेलगावी पुलिस ने कोडिहल्ली चंद्रशेखर को हिरासत में लिया

locationहुबलीPublished: Apr 11, 2021 06:16:12 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

एक अन्य नेता ने कहा कि सिर्फ एक मांग नहीं उठाई जानी थी क्योंकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसे पूरा नहीं किया जा सकता है।

बेलगावी पुलिस ने कोडिहल्ली चंद्रशेखर को हिरासत में लिया

बेलगावी पुलिस ने कोडिहल्ली चंद्रशेखर को हिरासत में लिया

बेंगलूरु. राज्य परिवहन निगम कर्मचारी संघ के मानद अध्यक्ष कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पुलिस ने शनिवार को बेलगावी में हिरासत में ले लिया। पुलिस को उन्हें हिरासत में लेकर जिले से बाहर निकालने के निर्देश दिए गए।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, चंद्र्रशेखर जिलाधिकारी से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी मंजूरी नहीं मिली। इस पर नाराज होकर उन्होंने वहां प्रदर्शन करने का फैसला किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर परिवहन निगमों के कर्मचारी पिछले चार दिन से राज्यव्यापी हड़ताल पर हैं। कोडिहल्ली चंद्रशेखर इस हड़ताल का नेतृत्व कर रहे हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि हड़ताल जारी है।
इस बीच, परिवहन निगम कर्मचारियों के संघ में गुटबाजी नजर आने लगी हैं। शनिवार को संघ के कुछ नेताओं ने चंद्रशेखर के इस मुद्दे को संभालने के तरीके पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

बेंगलूरु महानगर परिवहन निगम यूनियन के नेता के. प्रकाश ने कहा, हड़ताल जारी है, लेकिन अव्यवहारिक मांग के कारण हम एक समस्या में फंस गए हैं। अब हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं।
एक अन्य नेता ने कहा कि सिर्फ एक मांग नहीं उठाई जानी थी क्योंकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसे पूरा नहीं किया जा सकता है।

चंद्रशेखर बेलगावी में परिवहन कर्मचारियों की एक सार्वजनिक सभा में भाग लेने गए थे। सूत्रों का कहना है कि जिला प्रशासन ने हिरासत में लेने के बाद उन्हें बेंगलूरु भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो