scriptबंगाली कामगार संगठन को और बढ़ाएंगे | Bengali workers will increase the organization further | Patrika News

बंगाली कामगार संगठन को और बढ़ाएंगे

locationहुबलीPublished: Jan 15, 2022 11:41:39 pm

Submitted by:

S F Munshi

बंगाली कामगार संगठन को और बढ़ाएंगे

बंगाली कामगार संगठन को और बढ़ाएंगे

बंगाली कामगार संगठन को और बढ़ाएंगे

बंगाली कामगार संगठन को और बढ़ाएंगे
-संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गायकवाड ने कहा
कोल्हापुर
बंगाली कामगार संगठन को उसके सभासदों के जरिए और बढ़ाएंगे, यह बात शनिवार को संगठन के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप गायकवाड ने कही।
आंबेवाडी स्थित दत्त समर्थ मंगल कार्यालय में कोल्हापुर बंगाली सुवर्णकार कारागीर संघ की दूसरी सर्वसाधारण सभा का आयोजन किया गया था। उसमें गायकवाड बोल रहे थे।
उन्होने कहा कि दो साल पूर्व इस संगठन की शुरुआत की गई और दिनोंदिन इसको और प्रतिसाद मिल रहा है। इसके सभासद और बढ़ाकर अच्छा संगठन बनाएंगे जो किसी भी संकट का सामना करेगा।
पूर्व पार्षद ईश्वर परमार, राजेश राठौड़ ने भी मार्गदर्शन किया। इस समय अध्यक्ष विश्वजीत प्रामाणिक, उपाध्यक्ष इंद्रजित सामंत, सचिव मणिशंकर गुरानी, उपसचिव देवाशीष दिनोरिया, संचालक आशीष मंडल (तूफान), नंबकुमार जाना, राजकुमार गुच्छाईत, संदीप मंडल (झंटू), बपिदा भूनिया, जयपाल शामसुंदर, समीर पात्रा, नियामत शेख, हसन अली शेख, कुरबान शेख के साथ बड़ी संख्या में सभासद उपस्थित थे।
…………………………………………………

बंद रहेगा विलायती मलमल कपड़ा उत्पादन
-इचलकरंजी में कारखानादारों की बैठक में लिया फैसला
कोल्हापुर
गए कुछ दिनों से बढ़ रहे सूत के दाम और कपडें की दर नहीं मिलने से इचलकरंजी के ६२ पन्हा विलायती मलमल कपड़ा उत्पादन शनिवार से २८ जनवरी तक बंद रहेगा। यह फैसला विलायती मलमल कपड़ा उत्पादक कारखानादारों की बैठक में लिया गया।
गए कुछ दिनों से सूत की दर में बड़े पैमाने पर बढोतरी हो रही है। उसी तुलना में विलायती मलमल कपड़े की मांग नहीं है। इससे पावरलूमधारक संकट में फंसे हंै जबकि इस पर फैसला लेने के लिए संबंधित कारखानादारों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमं विलायती मलमल कपड़े का उत्पादन १५ दिन बंद रखने का फैसला किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो