हुबली

देशभक्तों पर देशद्रोह का तमगा लगाना भाजपा की संस्कृति

देशभक्तों पर देशद्रोह का तमगा लगाना भाजपा की संस्कृति-विधायक सतीश जारकिहोली ने लगाया आरोपहुब्बल्ली

हुबलीOct 03, 2019 / 08:46 pm

Zakir Pattankudi

देशभक्तों पर देशद्रोह का तमगा लगाना भाजपा की संस्कृति,देशभक्तों पर देशद्रोह का तमगा लगाना भाजपा की संस्कृति

मुख्यमंत्री का दौरा औपचारिकता ना हो

मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा का बेलगावी जिले का दौरा औपचारिकता नहीं होना चाहिए। बाढ़ पीडि़तों को राहत उपलब्ध करने का कार्य करना चाहिए। तीसरी बार बाढ़ के लिए येडियूरप्पा आ रहे हैं। पीडि़तों को मकान निर्माण के लिए तुरन्त पांच लाख रुपए देना चाहिए।

जनता भाजपा को सबक सिखाएगी

जारकिहोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार राज्य पर जितनी सहानुभूति बरतते हैं उतनी चिंता कर्नाटक पर नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आकर चले गए परन्तु कोई लाभ नहीं हुआ। पीडि़तों को राहत राशि कौन देगा। भाजपा नेता यह देश केवल उन्हीं का है इस भ्रम में हैं। देश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

जमीनी हकीकत उन्हें पता नहीं

भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के यह बयान कि मोदी की निंदा करना आकाश की ओर थूकने जैसा है, पर सतीश जारकिहोली ने कहा कि भाजपा में कुछ लोग जाति, धर्म के नाम पर जीत कर आए हैं। जमीनी हकीकत उन्हें पता नहीं है। उनके खिलाफ बयान देने पर वे देशद्रोह का आरोप लगाते हैं।

गोकाक में भय का माहौल

अयोग्य विधायक रमेश जारकिहोली के करीबियों पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि हमारे समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। हमारे समर्थकों को प्रताडि़त किया जा रहा है। गोकाक में भय का माहौल छाया हुआ है। गोकाक में अधिकारी अंबिराव पाटील के इशारों पर कार्य करते हैं। गोकाक में अंबिराव के सामने वे भी शून्य हैं। अंबिराव के सामने रमेश जारकिहोली कुछ नहीं है। मीडिया वालों के लिए रमेश जारकिहोली बड़े हो सकते हैं हमारे लिए बड़े नहीं हैं।

गोकाक के लोग हमारे साथ

उन्होंने कहा कि अब तक जारकिहोली परिवार एक ही था। अब लखन जारकिहोली बाहर आए हैं। इससे कुछ लोगों को साहस आया है। इस लिए गोकाक के लोग हमारे साथ आ रहे हैं। इसलिए इन लोगों पर दबाव बना रहे हैं। गोकाक उपचुनाव के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। अब एक चरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। और दो चरण की तैयारी की जाएगी। कांग्रेस की जीत के लिए हम कार्य कर रहे हैं।

Home / Hubli / देशभक्तों पर देशद्रोह का तमगा लगाना भाजपा की संस्कृति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.