समाज सेवा के लिए बोहरा का सम्मानमहिलाओं को सशक्त बनाना प्राथमिकता-महिला विकास निगम की अध्यक्ष शशिकला ने कहा[typography_font:18pt;” >कलबुर्गीराज्य महिला विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष शशिकला टेंगली ने कहा है कि सरकार और निगम के संयुक्त प्रयासों से सभी योजनाओं का पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन कर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में काम किया जाएगा। निगम अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शशिकला शहर पहुंची। इस मौके पर समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निगम की योजनाओं का लाभ महिलाओं तक ईमानदारी से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि भाजपा ने मुझे जिले से निगम-बोर्ड सूची में पहला स्थान दिया है। मैं इस तथ्य की गवाह हूं कि पार्टी में संगठन के लिए ईमानदारी के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पहचाना जाता है और उसके अनुरूप ही उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाती है।पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले मैंने निगम अधिकारियों के साथ बैठक की और योजनाओं की जानकारी ली। अब निगम के कार्यक्रमों की निगरानी के लिए कल्याण कर्नाटक के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में निगरानी दस्ते का गठन किया जाएगा। शीघ्र ही कलबुर्गी और बीदर में अधिकारियों साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद वे यादगिरि, रायचूर और बल्लारी जिलों का दौरा करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन पर प्राथमिकता से काम करने की जरूरत है। निगम की योजनाओं के लिए अधिक अनुदान की मांग को लेकर वे शीघ्र मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगी।