scriptलापरवाह अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा | Careless officers will not be spared | Patrika News

लापरवाह अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा

locationहुबलीPublished: Jan 15, 2021 10:36:17 am

Submitted by:

S F Munshi

लापरवाह अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा

लापरवाह अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा

लापरवाह अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा

लापरवाह अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा
-स्वच्छता हमारा मूलभूत अधिकार है
-न्यायाधीश एवं राज्य उप लोकायुक्त पाटील ने कहा
विजयपुर
न्यायाधीश एवं राज्य उप लोकायुक्त बी.एस. पाटील ने कहा है कि स्वच्छता हमारा मूलभूत अधिकार है जिसको धक्का नहीं आने की दिशा में संबंधित अधिकारियों को कर्तव्य का पालन करना चाहिए। लापरवाह अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा। वे विजयपुर जिले के मुद्देबिहाल तालुक में विविध विभागों की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी रोक-टोक के कार्रवाई की जाएगी। तालुक में पेयजल इकाइयां कितनी कार्य कररही हैं तथा मरम्मत कितनी होनी हैं। इस दिशा में तुरंत रिपोर्ट उपलब्ध करनी चाहिए। शुद्ध पेयजल इकाइयों के बारे में शिकायतें मिल रही हैं। इकाइयां नियमित रूप से कार्य नहीं कर रही हैं। इसके चलते स्वयंप्रेरित शिकायत दर्ज की जाएगी।
न्यायाधीश ने कहा कि आगामी माह के 24 तारीख को इसकी जांच की जाएगी। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की स्थिति दयनीय दिखाई दे रही है। इस संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार की ओर से अनुदान दिया गया है। अनुदान का सदुपयोग नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसमें किसी प्रकार की खामियां दिखाई देने पर उन अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्यकारी अभियंता अपने कर्तव्य का पालन कर आमजन शिकायत लेकर कार्यालय को आने से निजात देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी किसानों को भूमि की गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में जानकारी देनी चाहिए। किसानों की समस्या का समाधान नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों की जमीनों का दौरा कर मिट्टी की गुणवत्ता की जांच की गई है। इस बारे में समग्र जानकारी किसानों को देनी चाहिए। अधिकारी किसानों के फसलों को कौनसी योजनाएं तैयार की गई हैं का विवरण शीघ्र देना चाहिए। तालुक के सभी स्कूलों में कंपाउंड दीवार का निर्माण करना चाहिए। पेयजल को प्रथम प्राथमिकता देनी चाहिए। आज के बच्चे भविष्य के नागरिक होंगे। ब‘चों को उत्साह व प्रोत्साहित करने वाले पाठ्यपुस्तक, बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। तालुक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन अच्छी स्थिति में हैं। इस बारे में रिपोर्ट सौंपनी चाहिए। स्कूलों में स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस दिशा में स्कूल विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि तालुक में नहर काफी खस्ताहाल होने की शिकायतें मिल रही हैं। किसानों के खेतों में पानी घुस कर खडी फसलें तबाह हो रही है। इस बारे में ठेकेदारों से विकास कार्य कितने हुए हैं। ठेकेदारों को नोटिस दिए जाने की कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट देनी चाहिए। शीघ्र कार्रवाई नहीं करने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पशु चिकित्सक मवेशियों को रोग आने पर तुरंत मौके पर पहुंच कर उसका उपचार करना चाहिए। तालुक में कितने चेकडैम का निर्माण किया गया है। पानी बेकार बहने संबंधित शीघ्र रिपोर्ट सौंपनी चाहिए। जमीनों को मुआवजा देने के बारे में भी विवरण देना चाहिए। किसानों के जमीनों को पहले मुआवजा दें, बाद में भूमि अधिग्रहण करलें। मुद्देबिहाळ को एक आदर्श तालुक के तौर पर विकसित करना चाहिए। हमारे दायरे में नहीं आता का बहाना किसी भी अधिकारी को नहीं करना चाहिए। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक यशोदा वंटगोडी, लोकायुक्त डीवाईएसपी यलिगार, तालुक स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो