scriptछठ पर्व के दौरान घाट पर दिखी रौनक | chhath parv celebrated in kolhapur | Patrika News

छठ पर्व के दौरान घाट पर दिखी रौनक

locationहुबलीPublished: Nov 15, 2018 07:18:39 pm

व्रती महिलाओं ने किया पारणा

hubli news

छठ पर्व के दौरान घाट पर दिखी रौनक

छठ पर्व के दौरान घाट पर दिखी रौनक
व्रती महिलाओं ने किया पारणा
कोल्हापुर. राजर्षि साहू पूर्वोत्तर भारतीय संघ के तत्वावधान में यहां छठ पर्व परम्परागत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान पंचगंगा नदी के घाट पर रौनक नजर आई। मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देने के बाद बुधवार को सुबह उदयाचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया गया।
व्रतियों ने बुधवार को नदी किनारे अघ्र्य दिया। छठ पूजा का ये दूसरा और आखिरी अघ्र्य था। इसके साथ साल 2018 के छठ पर्व का समापन हो गया। इस अघ्र्य के बाद छठी मइया के लिए बनाए गए प्रसाद को लोगों में बांटा गया। बुधवार सुबह अघ्र्य के बाद व्रती महिलाओं ने पारण किया। नोवांछित फल पाने के लिए श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अघ्र्य दिया। इस मौके पर इचलकरंजी से भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। अघ्र्य देने के बाद नदी की साफ सफाई की गई।
उल्लेखनीय है कि दिवाली के बाद आनेवाले कार्तिकषष्ठी को अस्त को जानेवाले सूर्य को अघ्र्य देकर छठपूजा मनाई जाती है। नदी के पानी में खडे रहकर महिला और पुरुष व्रती सूर्य का ध्यान करते हैं।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष ओम नारायण मिश्रा, निरंजन झा, टी राय, प्रमोद जयस्वाल, कामेश्वर मिश्रा, अरविंद मिश्रा, ललन कुमार, नरेंद्र झा, विजय मिश्रा, शंभुनाथ मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, निकी मिश्रा, मुन्नी सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो