इलकल के बच्चों ने कराटा प्रतियोगिता में दिखाया दमखम[typography_font:18pt;” >इलकल (बागलकोट)मैसूर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटा प्रतियोगिता में इलकल के बच्चों ने भी दमखम दिखा कर शहर का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में भारत के अलग-अलग राज्यों के अलावा नेपाल, बांग्लादेश एवं श्रीलंका के बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में इलकल के अंकित अनिल सहानी ने दो स्वर्ण पदक जीते। हर्षित माणिकचन्द सोनी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। लड़कियों की स्पर्धा में प्रीति माणिकचन्द सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सोहनकुमार बाकले ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे बच्चों का इलकलवासियों और उनके अभिभावकों ने जोरदार स्वागत किया। प्रशिक्षक कृष्णा शिंगशेट्टी, माणिकचन्द सोनी व आशा सोनी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बच्चों का अभिनंदन किया और उनकी हौंसला अफजाई की। प्रतियोगिता में भारत के अलग-अलग राज्यों के अलावा नेपाल, बांग्लादेश एवं श्रीलंका के बच्चों ने भाग लिया था।