तेजी से चल रहा है क्लॉक टॉवर निर्माण कार्य
हुबलीPublished: Feb 11, 2023 06:53:19 pm
तेजी से चल रहा है क्लॉक टॉवर निर्माण कार्य


तेजी से चल रहा है क्लॉक टॉवर निर्माण कार्य
तेजी से चल रहा है क्लॉक टॉवर निर्माण कार्य
-आगामी जुलाई में पूर्ण होने की उम्मीद
बल्लारी
शहर के केन्द्र स्थल में निर्माण हो रहे 120 फीट ऊंचा गडगी चन्नबसप्पा सर्कल का क्लॉक टॉवर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसका निर्माण करने वाले लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के मुताबिक आगामी जुलाई में पूर्ण होने की उम्मीद है।
स्थानीय लोग इस सर्कल को रायल सर्कल कहते हैं। इससे पूर्व अल्लम का परिवार वर्ष 1964 में क्लॉक टॉवर निर्माण कर उसको गडगी चन्नप्पा का नामकरण किया था। इस क्लॉक टॉवर को वर्ष 2008 में रातोंरात नष्ट करदिया गया। बाद में जिला प्रशासन की ओर से एक और क्लॉक टॉवर का निर्माण किया गया। इसको भी नए टावर के निर्माण के लिए पिछले 24 अगस्त को हटा दिया गया।
इस स्थल में परिवहन मंत्री बी. श्रीरामुलु तथा शहर विधायक गाली सोमशेखर रेड्डी की इच्छानुसार शहर का सौंदर्यकरण बढ़ाने के लिए सर्कल का और विस्तार कर, यहां पर 120 फीट ऊंचा टावर निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग आगे आया है। टावर निर्माण के लिए 5 करो़ रुपए, सर्कल तथा राजकुमार रोड का एक भाग के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए समेत कुल 7 करोड़ रुपए की लागत में इस योजना को शुरू किया गया है। पिछले 15 अगस्त को इसकी भूमि पूजा की गई। एक सितम्बर से निर्माण कार्य शुरू किया गया। साढ़े चार मीटर लगभग 15 फीट गहरा गड्डा खोद कर टावर निर्माण कार्य किया जा रहा है। रोजाना 10 जने बार बेंडर, कांक्रिट डालने के समय 50 जने काम कर रहे हैं। अबतक निचले स्तर से 24 फीट निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। टावर के दस मंजिलों में से पहले मंजिल का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। द्वितीय मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। टावर निर्माण के साथ साथ सीढी तथा लिफ्ट व्यवस्था का निर्माण कार्य भी चल रहा है। सीढी और लिफ्ट 8 वीं मंजिल तक निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए 50 टन लोहा और 15 से 118 हजार बोरियां सीमेंट का उपयोग किया जाएगा।
चुनाव से पहले लोकार्पण नहीं होगा
मंत्री और विधायक के इच्छानुसार चुनाव से पहले अन्य विकास कार्य पूर्ण होकर लोकार्पण करना नहीं होगा, परंतु वे इसके निर्माण के लिए किया गया प्रयास कोई नहीं भूलसकता। यह पूर्ण होने के बाद राज्य में ही सर्कल में सबसे ऊंचा टावर यह होगा। उतना ही नहीं शहर का आकर्षण का केन्द्र होगा। टेंडर में निर्धारित आगामी जुलाई तक निर्माण कार्य पूर्ण होगा। ऊंचाई होने के साथ श्रमिकों की सुरक्षा के कारण निर्माण कार्य की गति कम होगी।
-नागदेव, एईई, लोक निर्माण विभाग, बल्लारी।
..............................................