scriptनेता प्रतिपक्ष का कटाक्ष, झूठ बोलने में माहिर हैं सीएम | CM Yeddyurappa specializes in lying : Sidaramaiah | Patrika News
हुबली

नेता प्रतिपक्ष का कटाक्ष, झूठ बोलने में माहिर हैं सीएम

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि भाजपा का मतलब भ्रष्टाचार जनता पार्टी है। भाजपा के भ्रष्टाचार को उन्हीं की पार्टी के नेता बाहर ला रहे हैं। सिद्धरामय्या ने कहा कि येडियूरप्पा झूठ बोलने में माहिर हैं। पहले से भी झूठ बोलकर राजनीति करते आए येडियूरप्पा इसका फल भुगतेंगे।

हुबलीApr 11, 2021 / 09:23 pm

MAGAN DARMOLA

नेता प्रतिपक्ष का कटाक्ष, झूठ बोलने में माहिर हैं सीएम

नेता प्रतिपक्ष का कटाक्ष, झूठ बोलने में माहिर हैं सीएम

रायचूर. विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सिद्धरामय्या ने कहा कि भाजपा का मतलब भ्रष्टाचार जनता पार्टी है। भाजपा के भ्रष्टाचार को उन्हीं की पार्टी के नेता बाहर ला रहे हैं। मुदगल में पत्रकारों से बातचीत में सिद्धरामय्या ने कहा कि भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटील ने ही बयान दिया है कि मुख्यमंत्री येडियूरप्पा का परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है, वे बहुत जल्द घर जाएंगे। भाजपा के भ्रष्ट पार्टी होने का इससे बड़ा सबूत और क्या चाहिए।

सिद्धरामय्या ने कहा कि येडियूरप्पा झूठ बोलने में माहिर हैं। पहले से भी झूठ बोलकर राजनीति करते आए येडियूरप्पा इसका फल भुगतेंगे। कांग्रेस पार्टी के नाश होने का भाजपा नेताओं का बयान बचकाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को किसी से भी खत्म किया नहीं जा सकता। लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक पार्टी की तकदीर का फैसला जनता करती है। कांग्रेस के इतिहास को अच्छी तरह जानने वाली देश की जनता इस पार्टी का साथ कभी नहीं छोड़ेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा के भ्रष्ट शासन में कमीशन कारोबार 35 प्रतिशत पार हुआ है। भाजपा वाले रुपए बांट रहे हैं तो क्या कांग्रेस वालों को हाथ पर हाथ धरे बैठना चाहिए। धन बल पर चुनाव जीतने के भाजपा के घमंड को उपचुनाव में जनता सही जवाब देगी।

Home / Hubli / नेता प्रतिपक्ष का कटाक्ष, झूठ बोलने में माहिर हैं सीएम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो