scriptमराठा समाज की मांगों पर विचार के लिए समिति का होगा गठन | Committee will be formed to consider the demands of Maratha community | Patrika News

मराठा समाज की मांगों पर विचार के लिए समिति का होगा गठन

locationहुबलीPublished: Jun 19, 2021 06:55:57 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

मराठा मूक आंदोलन के प्रणेता सांसद संभाजीराजे ने बताया कि राज्य शासन ने मराठा समाज की मांगों पर सहमति दर्शाई है लेकिन हमारी सरकार के साथ अब चर्चा चल रही है जिससे हम हमारा मूक आंदोलन पीछे नहीं ले रहे है।

मराठा समाज की मांगों पर विचार के लिए समिति का होगा गठन

मराठा समाज की मांगों पर विचार के लिए समिति का होगा गठन

कोल्हापुर. मराठा समाज की मांगों पर सोचने के लिए राज्य सरकार ने समिति की स्थापना करने का फैसला लिया है। इसके बाद और सरकार सकारात्मक रूप से विचार करेगी। मराठा मूक आंदोलन के प्रणेता सांसद संभाजीराजे ने बताया कि राज्य शासन ने मराठा समाज की मांगों पर सहमति दर्शाई है लेकिन हमारी सरकार के साथ अब चर्चा चल रही है जिससे हम हमारा मूक आंदोलन पीछे नहीं ले रहे है। 21 तारीख को नासिक में राज्य के सभी मूक आंदोलन समन्वयकों की बैठक होगी जिसमें आंदोलन की आगे की दिशा तय करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने हमारी सभी मांगों पर सहमति दर्शाई है लेकिन सरकार के साथ अब भी चर्चा चल रही है। इसे देखते हुए हमने हमारा आंदोलन पीछे नहीं लिया है। नासिक में सभी समन्वयक वहां चर्चा कर आंदोलन की अगली दिशा क्या होगी उस पर फैसला लेंगे ऐसा सांसद संभाजीराजे ने बताया। मराठा आरक्षण के लिए कोल्हापुर में मराठा समाज का पहला मूक आंदोलन हो जाने के बाद गुरुवार शाम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सांसद संभाजीराजे को चर्चा के लिए बुलाया था। इस बैठक में संभाजीराजे ने मराठा समाज की ओर से 6 मांगें रखी हुई थी। यह सब मांगें सरकार ने पूरी की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो