महाराष्ट्र में अच्छी है कांग्रेस की स्थिति[typography_font:14pt;” >हुब्बल्लीकांग्रेस के पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की हालत अच्छी है और उन्होंने महाराष्ट्र के प्रमुख स्थलों में प्रचार किया है। कलबुर्गी में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए खरगे ने कहा कि जनता महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आक्रोशित है। मुम्बई के आसपास तथा महाराष्ट्र में 2200 उद्योग बंद हुए हैं। एनसीपी, कांग्रेस, सीपीएम सभी एकजुट होकर चुनाव का सामना कर रहे हैं। इस बार गठबंधन सरकार बनने की उम्मीद है। कुछ समाचार चैनलों के सर्वे में भाजपा की जीत दिखाए जाने के बारे खरगे ने कहा कि ओपिनियन पोल में सब कुछ दिखाते हैं। अनेक उद्योगपति चेनलों को चला रहे हैं और अप्रत्यक्ष तौर पर कुछ मीडियाओं को नियंत्रण में रखा है। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव के लिए दसियों दिन यात्रा करते हैं। राज्य में क्या कार्य किया है कहने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। पांच वर्षों में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने क्या किया है इसका जवाब देने को कह रहे हैं तो जवाब नहीं दे रहे हैं। कश्मीर में धारा 370 को रद्द किया, वो किया, ये किया कह रहे हैं। राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं, राज्य में क्या करेंगे इसे नहीं बता रहे हैं। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब क्या बयान देंगे समझ में ही नहीं आता। महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में पाकिस्तान को पानी नहीं छोडऩे का बयान देते हैं, क्या इसकी जरूरत थी। इन सब पर जनता गौर कर रही है। चुनाव में उचित जवाब देगी।उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस अच्छी कोशिश कर रही है, सभी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। वीर सावरकर के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री सिध्दरामय्या के बयान पर खरगे ने कहा कि अब महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव होने से इस बारे में बाद में बात करुंगा। खरगे ने कहा कि महादयी के मुद्दे पर पूर्व में हमारी सरकार के कार्यकाल में भी हमने चर्चा की है। गोवा को अत्यधिक पानी बहकर जाता है। हमने आठ टीएमसी पानी मांगा है, गोवा वाले ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह केवल इस भाग की समस्या नहीं है, बल्की पूरे राज्य की समस्या है। इस बारे में सभी को पार्टी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर समाधान करना चाहिए। राज्यपाल को प्रदर्शन कर रहे किसानों को मुलाकात का मौका देना चाहिए। मुम्बई में 1993 बम धमाके के पीडितों को तत्कालीन कांग्रेस सरकार की ओर से अनदेखी करने के प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर खरगे ने कहा कि अब पांच वर्ष तक राज्य तथा केंद्र में उन्हीं की सरकार थी उन्होंने क्या किया। कांग्रेस को बदनाम करना उनकी फितरत बन गई है। वे हमसे पूछते है कि 70 वर्ष क्या किया है। पांच वर्ष में महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार तथा केंद्र की मोदी सरकार ने क्या किया इसे जनता को बताएं।महाराष्ट्र को पानी छोडऩे के बारे में मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए खरगे ने कहा कि मुख्यमंत्री येडियूरप्पा ने इस बारे में क्या बयान दिया है इसकी जानकारी नहीं है।