scriptकाले वस्त्र पहनकर संविधान रक्षा समिति ने किया प्रदर्शन | Constituent defense committee demonstrated by wearing black clothes | Patrika News

काले वस्त्र पहनकर संविधान रक्षा समिति ने किया प्रदर्शन

locationहुबलीPublished: Jan 18, 2020 08:25:14 pm

Submitted by:

Zakir Pattankudi

काले वस्त्र पहनकर संविधान रक्षा समिति ने किया प्रदर्शन-कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तारहुब्बल्ली

,,,

काले वस्त्र पहनकर संविधान रक्षा समिति ने किया प्रदर्शन,काले वस्त्र पहनकर संविधान रक्षा समिति ने किया प्रदर्शन,काले वस्त्र पहनकर संविधान रक्षा समिति ने किया प्रदर्शन,काले वस्त्र पहनकर संविधान रक्षा समिति ने किया प्रदर्शन

विरोध में छोड़े काले गुब्बारे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ हुब्बल्ली में सीएए तथा एनआरसी के विरोध में कार्यकत्र्ताओं ने काले गुब्बारे छोड़ कर अमित शाह गो बैक के नारे लगाए। अमित शाह के जनजागरूकता सम्मेलन स्थल नेहरू स्टेडियम के पास नो सीएए, नो एनआरसी, अमित शाह गो बैक लिखी पट्टिका के साथ गैस से भरे काले गुब्बारे छोड़े गए। इसके साथ ही काले वस्त्र पहनकर प्रदर्शन किया और अमित शाह गो बैक के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

महिला कार्यकत्र्ता गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के लिए आई महिला कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को चन्नम्मा सर्कल के पास पुलिस कर्मियों ने हिरासत में लिया। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ काले वस्त्र पहनकर प्रदर्शन करने पहुंची महिला कांग्रेस की चार-पांच कार्यकत्र्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गई।

तीन कार्यकत्र्ता हिरासत में

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे एसडीपीआई संगठन के 15 से अधिक कार्यकत्र्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात विध्वंसक करतूत की साजिश रचने के आरोप में कस्बापेट थाना पुलिस ने तीन जनों को हिरासत में लिया है। एसडीपीआई कार्यकत्र्ता इरशाद अहमद अत्तार, ख्वाजासाब कुमकूद, अब्दुल कलील जंधी को कसबापेट थाना पुलिस ने सतर्कता के तौर पर हिरासत में लिया है।

पुलिस छावनी बना नेहरू स्टेडियम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के बारे में नेहरू स्टेडियम में आयोजित जनजागरूकता सम्मेलन के चलते शहर के कित्तूर चन्नम्मा सर्कल, लैमिंगटन रोड, नेहरु स्टेडियम, कोप्पिकर रोड समेत शहर के प्रमुख सड़कों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। शहर के नेहरू स्टेडियम पूरी तरह पुलिस छावनी बना था। सुरक्षा के लिए चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
नेहरू स्टेडियम के आसपास के भवनों पर भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। शुक्रवार रात भी राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमरकुमार पांडे तथा हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त आर. दिलीप ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डे पर अधिक पुलिस तैनात किया गया था। नेहरू स्टेडियम के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। भाजपा के विशाल सम्मेलन के लिए शहर भगवा झंडों से सजा था। सभी जगहों पर बैनर, बंटिंग लगे हुए थे।

सड़कों पर सन्नाटा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हुब्बल्ली दौरे के चलते शहर के कित्तूर चन्नम्मा सर्कल, लैमिंगटन रोड, कोप्पिकर रोड, जेसी नगर समेत नेहरू स्टेडियन के आसपास के इलाकों व सड़कों पर दोपहर डेढ़ बजे से ही पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। इसके चलते इन इलाकों में दोपहर दो बजे से ही सन्नाटा छाया रहा।

मंच के आगे भिड़े भाजपा कार्यकर्ता

बैठने के मामूली कारण कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के आपस में मारपीट करने की घटना नेहरू स्टेडियम में सम्मेलन मंच के आगे हुई। सम्मेलन मंच के सामने बैठने के लिए दो भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहले बहस हुई। बाद में भाजपा कार्यकर्ता ही भाजपा सम्मेलन में आपस में भिड़े और मारपीट की। इस दौरान पुलिस को हस्तक्षेप कर हालात को सामान्य किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो