scriptकोरोना संकट में भी बढ़े अपराध, साइबर क्राइम से जेब हो रही खाली | Crime increased even in Corona crisis, pockets are getting empty due t | Patrika News

कोरोना संकट में भी बढ़े अपराध, साइबर क्राइम से जेब हो रही खाली

locationहुबलीPublished: Jul 16, 2021 04:24:06 pm

Submitted by:

Zakir Pattankudi

कोरोना संकट में भी बढ़े अपराध, साइबर क्राइम से जेब हो रही खालीहुब्बल्ली

कोरोना संकट में भी बढ़े अपराध, साइबर क्राइम से जेब हो रही खाली

कोरोना संकट में भी बढ़े अपराध, साइबर क्राइम से जेब हो रही खाली

आपराधिक मामलों की तुलना

हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस आयुक्तालय कार्य क्षेत्र में वर्ष 2020 में 15 हत्याएं हुई हैं तो वर्ष 2021 के जून के अंत तक सात हत्याएं हुई हैं। इसी प्रकार हत्या की कोशिश के मामले वर्ष 2020 में 42 थे तो वर्ष 2021 के जून के अंत तक केवल छह माह में तीस मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2021 में एक लूट का मामला दर्ज हुआ है। वर्ष 2020 में वसूली के 31 मामले दर्ज हुए थे तो वर्ष 2021 में मात्र छह माह में 23 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 में घर चोरी के 102 मामले हुए हैं तो वर्ष 2021 जून तक 83 मकानों में चोरी हुई है। इसमें वर्ष 2020 में दिन में 12 घरों के ताले तोड़कर चोरी की है तो वर्ष 2021 के जून के अंततक पांच घरों के ताले तोड़ कर चोरी की गई है। रात्रि के समय वर्ष 2020 में 79 घरों के ताले तोड़कर चोरी की है तो वर्ष 2021 के जून अंत तक छह माह में ही 62 घरों के ताले तोड़कर चोरी की गई है। वर्ष 2020 में 11 घरों में चोरी हुई है तो वर्ष 2021 जून के अंततक 16 घरों में चोरी हुई है। बकाया वर्ष 2020 में 47 सामान्य चोरी के मामले दर्ज हुए हैं तो वर्ष 2021 के जून अंत तक 53 सामान्य चोरियां हुई हैं। वर्ष 2020 में 184 वाहनों की चोरी हुई है तो जून 2021 तक 94 वाहनों की चोरी हुई है। वर्ष 2020 में धोखाधड़ी के 57 मामले हुए हैं तो जून 2021 तक धोखाधड़ी के 45 मामले दर्ज हुए हैं। इसी प्रकार वर्ष 2020 में दो फर्जी मामले दर्ज हुए हैं तो वर्ष 2021 जून तक दस फर्जी मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 में अपहरण के 26 मामले दर्ज हुए हैं तो वर्ष 2021 जून तक अपहरण के 19 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 में दुष्कर्म के पांच मामले दर्ज हुए हैं तो वर्ष 2021 जून तक दुष्कर्म के दस मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 में मादक वस्तु (एनडीपीएस) के 24 मामले दर्ज हुए हैं तो वर्ष 2021 जून तक 90 मामले दर्ज हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो