scriptकोल्हापुर में श्रद्धालु और पर्यटकों की भीड़ बढ़ी | Crowd of devotees and tourists increased in Kolhapur | Patrika News

कोल्हापुर में श्रद्धालु और पर्यटकों की भीड़ बढ़ी

locationहुबलीPublished: Sep 24, 2021 11:53:41 pm

Submitted by:

S F Munshi

कोल्हापुर में श्रद्धालु और पर्यटकों की भीड़ बढ़ी

कोल्हापुर में श्रद्धालु और पर्यटकों की भीड़ बढ़ी

कोल्हापुर में श्रद्धालु और पर्यटकों की भीड़ बढ़ी

कोल्हापुर में श्रद्धालु और पर्यटकों की भीड़ बढ़ी
-धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा जनजीवन
कोल्हापुर
कोरोना का संसर्ग कम होने के चलते प्रशासन ने निर्बंधों में शिथिलता दी है जिससे लॉकडाउन के चलते कई माह तक ठप रहा जनजीवन पहले की तरह पटरी पर आने लगा है। इसके चलते कोल्हापुर में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। गए साल भर बंद रहा पर्यटन व्यवसाय धीरे-धीरे शुरू हो रहा है। स्थानीय होटलों में भीड़ बढऩे के साथ स्थानीय वैशिष्ट्य वाली वस्तुओं की बिक्री भी शुरू हुई है।
गए साल कोरोना से कोल्हापुर में सात-आठ माह सभी धार्मिक स्थल दर्शन के लिए बंद थे। कोरोना का संक्रमण कम होने से दो-चार माह के लिए मंदिर फिर से खोले गए लेकिन इस बीच कोरोना की दूसरी लहर आने से मंदिर फिर से बंद हुए। अब सात-आठ माह हुए मंदिर दर्शन के लिए नहीं खुले हैं। कोल्हापुर के करवीर निवासिनी अंबाबाई और दक् कन का राजा जोतिबा मंदिर बंद होने से धार्मिक पर्यटन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई थी। दो-तीन माह से निर्बंध शिथिल होने से पर्यटन को शुरुआत हो रही है। इससे कोल्हापुर में आनेवाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। अंबाबाई, जोतिबा और नृसिंहवाडी मंदिरों में मुखदर्शन को लेकर श्रद्धालु समाधानी है। देवदर्शन के बाद लोग कोल्हापुर के वैशिष्ट्य होने वाले पुराना, नया राजवाडा, रंकाला तालाब, राधानगरी बांध, दाजीपुर अभयारण्य यहां पर पर्यटक भीड़ कर रहे है।
अंबाबाई मंदिर, महाद्वार रोड, पुराना राजवाडा, ताराबाई रोड, रंकाला परिसर, बिंदु चौक परिसर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय शुरू हुए हैं। होटल, रेस्टॉरेंट में भीड़ बढ़ रही है। कोल्हापुर के वैशिष्ट्य होने वाला गुड़, तीखा मसाला के साथ कोल्हापुरी साज, नथ, कोल्हापुरी चप्पल ऐसी वस्तुओं की मांग बढ़ रही है।
कोरोना के निर्बंध शिथिल होने से कोल्हापुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। अन्य राज्यों से पर्यटक आ रहे हैं। इससे स्थानीय व्यवसाय पर अच्छा असर हो रहा है।
-महेश पाटील, पर्यटन व्यवसायी,
दूसरे राज्यों के पर्यटक कोल्हापुर में आने से स्थानीय व्यापार में धीरे-धीरे बढोतरी हो रही है। मंदिर दर्शन के लिए खुलने के बाद इसमें और बढोतरी होगी तो व्यवसाय भी बढ़ेगा।
-रमेश कोली, कोल्हापुरी चप्पल व्यवसायी,
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो