scriptअनलॉक होते ही बाजारों में बढ़ी लोगों की भीड़ | Crowd of people increased in the markets as soon as it was unlocked | Patrika News

अनलॉक होते ही बाजारों में बढ़ी लोगों की भीड़

locationहुबलीPublished: Jun 17, 2021 11:55:28 am

Submitted by:

Zakir Pattankudi

अनलॉक होते ही बाजारों में बढ़ी लोगों की भीड़-सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबावहुब्बल्ली

,

अनलॉक होते ही बाजारों में बढ़ी लोगों की भीड़,अनलॉक होते ही बाजारों में बढ़ी लोगों की भीड़

बढ़ा वाहनों का दबाव

पुराने कोर्ट सर्कल से संगोल्ली रायण्णा सर्कल को जोडऩे वाली सड़क को स्मार्ट सिटी योजना कार्य के चलते पुलिस ने बंद किया है। इसके चलते वाहनों को कोर्ट सर्कल से सीधे चन्नम्मा सर्कल के लिए जोने की व्यवस्था की गई है। इससे वाहनों का दबाव बढ़ा है। यातायात पुलिस को यातायात बहाल करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ईदगाह मैदान तथा चन्नम्मा सर्कल की पार्किंग की जगह भी भर गई।

भूले सामाजिक दूरी

लॉकडाउन को आंशिक तौर पर हटाने से कई जगहों पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर लोग घूमते नजर आए। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन कहीं पर नजर नहीं आया। दुर्गदबैल, जनता बाजार, गांधी मार्केट भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाए पुलिसकर्मी दोपहर तक बेबस खड़े नजर आए। दोपहर दो बजते ही लोगों को तितर-बितर किया गया। पुलिस ने फुटपाथ व्यापार को बंद करवाकर, दुकानों को बंद करवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो