अप्पासाहेब पट्टणशेट्टी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग[typography_font:14pt;” >विजयपुर-हुब्बल्लीस्वामी विवेकानंद सेना के अध्यक्ष तथा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राघव अण्णिगेरी ने विधायक अप्पासाहेब पट्टणशेट्टी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अण्णिगेरी ने कहा कि अप्पासाहेब ने पिछले नौ साल से लगातार विधायक रहते हुए भी क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया। अपनी ही पार्टी के विधायक बसनगौड़ा पाटील पर टिप्पणी की, जो उचित नहीं है। जब वे कपड़ा मंत्री थे तब उन्होंने विकास के नाम पर एक भी कार्य नहीं किया, अब उन्हें विकास कार्य याद आ रहे हैं। जल-मल निकासी प्रणाली निर्माण कार्य की वजह से सडक़ों का विकास नहीं हो पा रहा है। अप्पासाहेब ने पिछले नौ साल से लगातार विधायक रहते हुए भी क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया। अपनी ही पार्टी के विधायक बसनगौड़ा पाटील पर टिप्पणी की, जो उचित नहीं है।इस अवसर पर भाजपा नेता सदस्य एम.एस. करडी, विजयकुमार डोणी, विवेक तावरगेरी व विवेक सज्जन आदि उपस्थित थे।