scriptकोल्हापुर की सीमा बढ़ाने से पहले महापालिका चुनाव नहीं कराएं | Do not hold municipal elections before increasing the limit of Kolhapu | Patrika News

कोल्हापुर की सीमा बढ़ाने से पहले महापालिका चुनाव नहीं कराएं

locationहुबलीPublished: Oct 23, 2021 12:58:41 am

Submitted by:

S F Munshi

कोल्हापुर की सीमा बढ़ाने से पहले महापालिका चुनाव नहीं कराएं

कोल्हापुर की सीमा बढ़ाने से पहले महापालिका चुनाव नहीं कराएं

कोल्हापुर की सीमा बढ़ाने से पहले महापालिका चुनाव नहीं कराएं

कोल्हापुर की सीमा बढ़ाने से पहले महापालिका चुनाव नहीं कराएं
-पिछले 46 सालों से नहीं बढ़ी हंै सीमाएं
-सर्वपक्षीय सीमावाढ समन्वय समिति ने सौंपा ज्ञापन
कोल्हापुर
कोल्हापुर शहर की 46 सालों से सीमाएं नहीं बढ़ी हंै। ऐसे में जब तक सीमाएं नहीं बढ़ती तब तक आगामी महापालिका चुनाव नहीं कराएं, यह मांग कोल्हापुर शहर सर्वपक्षीय सीमावाढ समन्वय समिति ने की है। इस मांग का ज्ञापन व्यापक शिष्टमंडल की ओर से प्रशासक डॉ. कादंबरी बलकवडे को सौंपा गया।
इस बीच प्रस्तावित गांवों के लोगों में सीमावाढ़ को लेकर सकारात्मकता आने के लिए प्रशासन सद्भावना और समन्वय यात्रा निकाले ऐसी मांग एडवोकेट बाबा इंदुलकर ने की। इसके लिए सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में टीम का गठन करें यह भी मांग की गई।
निमंत्रक आर. के. पोवार ने कहा कि कोल्हापुर की जनता 46 सालों से सीमाएं बढ़ाने की मांग कर रही है। राजकीय इच्छाशक्ति नहीं होने से अब तक इसका हल नहीं ंहुआ है। 42 गांवों के साथ सीमा बढ़ाएं। सीमाएं बढऩे के बाद ही महापालिका चुनाव हों।
इस अवसर पर बाबा पार्टे, प्रो. जयंत पाटील ने भी अपनी बात कही। कोल्हापुर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजित गावडे, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय शेटे, क्रिडाई के अजय कोराणे म्हणाले, पूर्व पार्षद रूपारानी निकम, अनिल घाटगे, लॉरी ऑपरेटर्स एसोसिएशन के सुभाष जाधव आदि अलग-अलग क्षेत्र के लोगों ने भी विचार व्यक्त किए। राजू जाधव ने आभार माना। इस समय एडवोकेट शिवाजी राणे, श्रीकांत भोसले, दुर्गेश लिंग्रस, अशोक भंडारे, जयकुमार शिंदे, पांडुरंग अडसुले के साथ अलग-अलग पक्ष व संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इनका कहना है
शासन को 26 फरवरी 2021 को सीमाएं बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। महापालिका सभागार की मुदत खत्म होने से पहले 6 माह और चुनाव होने तक सीमाएं बढ़ाई नहीं जा सकती ऐसे शासन के निर्देश हैं। उसके बारे में शासन की ओर मार्गदर्शन मांगा गया है। मार्गदर्शन आते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
-डॉ. कादंबरी बलकवडे, प्रशासक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो