scriptआत्मविश्वास ना खोएं विद्यार्थी | don't lose confidence student | Patrika News

आत्मविश्वास ना खोएं विद्यार्थी

locationहुबलीPublished: Nov 17, 2021 11:28:17 pm

Submitted by:

S F Munshi

आत्मविश्वास ना खोएं विद्यार्थी

आत्मविश्वास ना खोएं विद्यार्थी

आत्मविश्वास ना खोएं विद्यार्थी

आत्मविश्वास ना खोएं विद्यार्थी
-सहायक आयुक्त बलराम लमाणी ने दी सलाह
विजयपुर
विजयपुर महानगर निगम सहायक आयुक्त बलराम लमाणी ने कहा है कि विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास को नहीं खोना चाहिए।
वे विजयपुर शहर की प्रतिष्ठित बीएलडीई संस्था की पीयू कालेक में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में हमेशा सक्रीय होना चाहिए। कड़ी मेहनत के साथ कड़े फैसले लेकर आगे बढऩा चाहिए। हमेशा नए नए विषयों को लेकर अध्ययनशील होने से सफलता आसानी से प्राप्त होती है।
हास्य कलाकार बागेश मुरडी ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति विश्व में ही सर्वश्रेष्ठ है। इसे जीवित रखने का कर्तव्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का है। विद्यार्थियों को अपने पाठ्य गतिविधियों में सक्रीय होने के साथ अपने व्यक्तित्व निर्माण की ओर भी ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर बीएलडीई शिक्षा संस्था के मु?य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राघवेंद्र कुलकर्णी ने कहा कि विद्यार्थियों को अभिभावकों तथा शिक्षकों पर निर्भर नहीं होकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर स्वयं प्रयास करने चाहिए।
प्रशासनिक अधिकारी प्रो. बी.आर. पाटील, प्रो. आई.एस. काळप्पनवर, कैलास हिरेमठ तथा अगरवाल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर साहित्यकार कृष्णा कोल्हार कुलकर्णी तथा अन्नपूर्णा भोसले को स?मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. जी.डी. अकमंची ने विचार व्यक्त किया।
समारोह में टी.एम. पवार, वाई.आर. हिट्नल्ली, डॉ. एम.एस. मदनभावीं, डॉ. आई.डी. आइहोळी, ए.बी. बूदिहाळ, एस.एम. नुच्ची, ए.वी. सालक्की आदि मौजूद थे। एस.पी. शेगुणसी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो