scriptखाद्य तेल 6 से ८ रुपए तक हुआ सस्ता | Edible oil became cheaper by 6 to 8 rupees | Patrika News

खाद्य तेल 6 से ८ रुपए तक हुआ सस्ता

locationहुबलीPublished: Oct 16, 2021 01:38:35 am

Submitted by:

S F Munshi

खाद्य तेल 6 से ८ रुपए तक हुआ सस्ता

खाद्य तेल 6 से ८ रुपए तक हुआ सस्ता

खाद्य तेल 6 से ८ रुपए तक हुआ सस्ता

खाद्य तेल 6 से ८ रुपए तक हुआ सस्ता
-केन्द्र सरकार की ओर से टैक्स कम करने से मिली राहत
कोल्हापुर
केन्द्र सरकार की ओर से सोयाबीन तेल पर कृषि कर 5 फीसदी और क्रूड पाम ऑइल पर कृषि कर 20 फीसदी से घटा कर 7 फीसदी कर दिया है। इससे खाद्य तेल औसतन 6 से 8 रुपए सस्ता हो गया है।
सोमवार को वायदा बाजार शुरू होने के बाद ये दरें स्थिर होंगी। ऐसी आस बंधी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग और डॉलर के बढ़े दाम से खाद्य तेल औसतन 4 से 5 रुपए और सस्ता होगा ऐसा बताया गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारपेठ पर खाद्य तेल के दाम निर्भर हैं। रुपए की तुलना में डॉलर की कीमत बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेल की मांग बढऩे से इसका तत्काल असर दियाई दिया जिससे सोयातेल 20 फीसदी के बजाय 10 और पाम तेल 10 फीसदी से 12 फीसदी नीचे आएगा। सोमवार को वायदा बाजार शुरू होने के बाद खाद्य तेल 4 से 5 रुपए और सस्ता होने की संभावना है ऐसा तेल व्यापारी रमेश पाटील ने कहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो