scriptटोल प्लाजा पर वाहन चालकों को वितरित किया भोजन | Food distributed to drivers at toll plazas | Patrika News

टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को वितरित किया भोजन

locationहुबलीPublished: Jul 29, 2021 01:39:28 am

Submitted by:

S F Munshi

टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को वितरित किया भोजन

टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को वितरित किया भोजन

टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को वितरित किया भोजन

टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को वितरित किया भोजन
-भारी बारिश से सडक़ें बंद होने से फंसे हैं वाहन
सिरसी-कारवार
उत्तर-कन्नड़ जिले के अंकोला-हट्टिकेरी टोल-प्लाजा पर स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से वाहन चालकों को भोजना वितरित किया गया। जिले में भारी बारिश से उपजे बाढ तथा चट्टान पर भूस्खलन से हुब्बल्ली-यल्लापुर-अरबैल घाट-अंकोला, हुब्बल्ली-सिरसी-देविमने घाट-कुमटा आदि प्रमुख मार्ग बंद हुए हैं।
वाहनों की आवाजाही के लिए समस्या हो रही है। वाणिज्य मालवाहक बड़े वाहनों की आवाजाही संपूर्ण बंद होगई है। इसके चलते चालकों को खाने-पीने की समस्या हो रही है। इसे देखते हुए स्वयं सेवी संस्थाओं ने अंकोला-हट्टिकेरी टोल-प्लाजा तथा होन्नावर-होळेगद्दे टोल-प्लाजा पर दो दिन से वाहन चालकों को नाश्ता और भोजन देकर मानव सेवा कर रहे हैं।
टोल-प्लाजा ही नहीं जिले के विविध इलाकों में सडक़ किनारे विशाल ट्रकों की लम्बी कतार लगी हुई है। एक टोल-प्लाजा पर 100 से ज्यादा ट्रक खडे हैं।
स्वयं सेवी संस्था के सदस्य बालकृष्ण बाळेरी होन्नावर, एस.टी. नायक होळेगद्दे, सुरेश नायक ने होन्नावर होळेगद्दे टोल-प्लाजा पर दो दिन से वाहन चालकों को भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।
पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश से यल्लापुर तालुक के अरबैल घाट पर भूस्खलन से सडक़ खिसकी। भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। कुमटा-देविमने घाट-सिरसी सडक़ में विकास कार्यों की अव्यवस्था से भारी वाहनों के गुजरने से सडक़ क्षतिग्रस्त हुई है।
जिले में भारी वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौरपर होन्नावर-गेरुसोप्पा-माविनगुंडी मार्ग से सिद्धापुर से होते हुए हुब्बल्ली पहुंचने की अनिवार्यता बनी हुई है। इस मार्ग पर ही मोड अधिक होने से वाहन चालकों को समस्या हो रही है। इस मार्ग पर अक्सर हादसे हो रहे हैं। इससे जिले में हजारों ट्रक सडक़ों के किनारे खडे हैं, जो वैकल्पिक मार्ग के इंतजार में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो