हुबली

पांच वर्ष में एक लाख पेड़ काटे!

वन भूमि अधिकार आंदोलन मंच सिरसी ने वन विभाग पर आरोप लगाया है कि विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन के दौरान वन विभाग ने पिछले पांच वर्षों में एक लाख से अधिक पेड़ों को काटा है। मंच के अध्यक्ष रविंद्र नायक ने कहा कि जिले भर में घने वन क्षेत्र में ही अवैज्ञानिक तौर पर कीमती पेड़ों को काटा गया है।

हुबलीJun 25, 2021 / 07:48 pm

MAGAN DARMOLA

पांच वर्ष में एक लाख पेड़ काटे!

हुब्बल्ली. वन भूमि अधिकार आंदोलन मंच सिरसी के अध्यक्ष रविंद्र नायक ने वन विभाग पर आरोप लगाया है कि विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन के दौरान वन विभाग ने पिछले पांच वर्षों में एक लाख से अधिक पेड़ों को काटा है। इस प्रकार की अवैज्ञानिक कार्रवाई के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी।

सिरसी के वन भूमि अधिकार समिति कार्यालय में वन विभाग की ओर से काटे गए पेड़ों के फोटो का अनावरण कर नायक ने कहा कि जिले भर में घने वन क्षेत्र में ही अवैज्ञानिक तौर पर कीमती पेड़ों को काटा गया है। पेड़-पौधों को तालाब किनारे रखकर इन पर मिट्टी डालकर ढंककर पेड़ों की कटाई के सबूत नाश किए जा रहे हैं। वन क्षेत्र में हुए कुल कार्य तथा वन घनत्व के पैमाने के अनुपात की तुलना करने पर लाखों पेड़ों को नाश करने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष जंगली जानवरों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के लिए सैकड़ों मीटर गहरा गड्ढा खोदा जाता है। जिले भर में प्रतिवर्ष 300 तालाबों को वन क्षेत्र में पेड़, पौधे वाली जमीन पर ही खोदा जा रहा है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.