क्षमा, सत्य और सामंजस्य सुरक्षित परिवार की धुरी-मेरा परिवार मेरा संसार विषय पर कार्यशाला[typography_font:18pt;” >गदगअखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार स्व से शिखर तक के तहत तीसरे चरण में मेरा परिवार मेरा संसार नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया।तेरापंथ महिला मंडल गदग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मुनि अक्षय प्रकाश के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्रोच्चार के साथ की गई। प्रेरणा गीत के साथ महिला मंडल के सदस्यों ने मंगलाचरण किया। इस मौके पर सकल जैन समाज की महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। आगंतुकों का स्वागत स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा विमला कोठारी ने किया। कार्यशाला में प्रशिक्षण के दौरान मुनि अक्षय प्रकाश ने समझाया कि क्षमा, धैर्य, शांति, सत्य और सामंजस्य के आधार पर हम अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन मंत्री शोभा देवी सकलेचा ने किया। उपाध्यक्ष प्रेमलता कोठारी ने आभार जताया।