पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा नामांकन सौंपेंगे 12 को[typography_font:14pt;” >शिवमोग्गापूर्व मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने कहा कि आगामी 12 अप्रेल को शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन सौंपा जाएगा। वे शिवमोग्गा शहर में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है। बी.एस. येडियूरप्पा ने अन्याय किया है। जनता कह रही है अन्याय का जवाब देंगे। मेरे पुत्र को दिल्ली से फोन आया था। चुनाव नहीं लडने के लिए कहा है। ईश्वप्पा ने कहा कि वे इस बार 1 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगे। लोकसभा क्षेत्र में राघवेंद्र के खिलाफ जनता में रोष है। शिकारिपुर की जनता ने मुझे अधिक वोटों से जीत दिलाने की बात कही है। ईश्वरप्पा ने कहा कि कम से कम 25 हजार लोगों के समर्थन के साथ 12 अप्रेल को नामांकन सौंपा जाएगा। ब्रह्म्मा आएगा तो भी मेरा चुनाव लडना तय है। हिंदुत्व की जीत के लिए 12 अप्रेल को बडी संख्या में लोगों को आना चाहिए। उस दिन शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा तबाह हो रही है। पार्टी संगठित करने वालों को दुख हो रहा है। उसको सही करने के लिए स्पर्धा कर रहा हूँ।…………………………………………………