scriptमिले दरियाई कछुए के दुर्लभ अण्डे | Found rare eggs of sea turtles | Patrika News

मिले दरियाई कछुए के दुर्लभ अण्डे

locationहुबलीPublished: Feb 19, 2021 09:01:17 pm

Submitted by:

S F Munshi

मिले दरियाई कछुए के दुर्लभ अण्डे

मिले दरियाई कछुए के दुर्लभ अण्डे

मिले दरियाई कछुए के दुर्लभ अण्डे

मिले दरियाई कछुए के दुर्लभ अण्डे
सिरसी-कारवार
होन्नावर तालुक के कासरकोड टोंका के निकट निजी बंदरगाह क्षेत्र के निकट दरियाई कछुए के दुर्लभ अंडे पाए गए हैं। हलदीपुर तथा अप्सरकोंड क्षेत्र में पाए जाने वाले इन अंडों की रक्षा कर अधिकारी हर साल समुंदर में छोडऩे का कार्य करते रहे हैं। बंदरगाह के निकट अंडे मिलने की वजह से मानो मछुआरों की संघर्ष करने की ताकत बढ़ी है। बंदरगाह निर्माण विषय पर मछुआरों व अधिकारियों के बीच प्रतिदिन तू-तू मैं-मै होती थी। बीते दस दिनों से मछुआरे सडक़ों पर प्रदर्शन करते थे। बड़ी मात्रा में दरियाई कछुए के अंडे मिलने की वजह से स्थानीय लोगों की नाराजगी अधिक बडीं है। यह संदेह उठ रहा है कि इतने बडे पैमाने पर अंडे आए कहां से? जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच वन विभाग के अधिकारी अंडों को सुरक्षित हलदीपुर स्थित दरियाई कछुआ अंडा संरक्षण केंद्र ले गए। बंदरगाह के निकट अंडे मिलने की वजह से मानो मछुआरों की संघर्ष करने की ताकत बढ़ी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो