scriptगदग जिले में हैं राज्य के सर्वाधिक कृषि तालाब | Gadag district has maximum agricultural ponds in the state | Patrika News

गदग जिले में हैं राज्य के सर्वाधिक कृषि तालाब

locationहुबलीPublished: Nov 27, 2021 10:12:53 am

Submitted by:

Zakir Pattankudi

गदग जिले में हैं राज्य के सर्वाधिक कृषि तालाब-फिलहाल बंद हुई कृषि भाग्य योजनाहुब्बल्ली

गदग जिले में हैं राज्य के सर्वाधिक कृषि तालाब

गदग जिले में हैं राज्य के सर्वाधिक कृषि तालाब

कृषि तालाबों से किसानों को अत्यधिक सुविधा हुई

जिले के अधिकतर तालुकों के किसान बारिश आधारित कृषि करते हैं। बारिश कम होने पर फसलों के लिए जरूरी पानी की कमी को दूर करने में इन कृषि तालाबों से किसानों को अत्यधिक सुविधा हुई है। बागवानी विभाग की ओर से फसलों को उगाने वाले किसानों को कृषि तालाबों का निर्माण करने के लिए सहायता राशि दे रही है। 20 मीटर लंबी, 20 मीटर चौड़ी तथा तीन मीटर गहरे कृषि तालाब के निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपए खर्च होते हैं। इसमें 50 प्रतिशत सहायता राशि किसानों को मिलेगी।
शैलेंद्र बिरादार, वरिष्ठ सहायक निदेशक, बागवानी विभाग, गदग जिला

कृषि तालाबों से किसानों की आय भी बढ़ी

कृषि भाग्य योजना के तहत बड़े-बड़े कृषि तालाबों का निर्माण करवाने का मौका था। साथ ही कार्य के लिए मशीनों का इस्तेमाल कर सकते थे परन्तु मनरेगा में 7.5 गुणा 7.5 गुणा 3, 9 गुणा 9 गुणा 3 तथा 12 गुणा 12 गुणा 3 मीटर आकार के कृषि तालाबों को व्यक्तिगत कार्य के तहत किसान कृषि तालाबों का निर्माण करने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। जमीन की समस्या पेश आने से छोटे किसान इनके बारे में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बारिश आश्रित किसानों को कृषि तालाबों से अधिक सुविधा हुई है। बारिश नहीं होने पर तालाब में मौजूद पानी फसल तथा किसानों को बचाया है। कृषि तालाबों से किसानों की आय भी बढ़ी है।
डॉ. एस. जिनगा, कार्यकारी अधिकारी, तालुक पंचायत, गदग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो