हुबली

राज्य सरकार को केन्द्र दे पूरी आजादी

राज्य सरकार को केन्द्र दे पूरी आजादी -वरना येडियूरप्पा सरकार के समक्ष पेश आएंगे गठबंधन शासन के हालात-बसवराज होरट्टी ने कहाहुब्बल्ली

हुबलीAug 25, 2019 / 08:14 pm

Zakir Pattankudi

राज्य सरकार को केन्द्र दे पूरी आजादी

भाजपा सरकार का शीघ्र पतन होगा

शहर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए होरट्टी ने कहा कि भाजपा आलाकमान येडियूरप्पा पर बंधन लगा रहा है। भाजपा आलाकमान सभी जातियों के नेताओं को खुश करने के लिए तीन, चार उप मुख्यमंत्री को नियुक्त करने जा रहा है। हर एक के लिए भी आलाकमान के फैसले पर ही राज्य में सत्ता चलनी है। यह हालात ऐसे ही जारी रहने पर भाजपा सरकार का शीघ्र पतन होगा।

दोनों पार्टियों को बहुत नुकसान होगा

गठबंधन सरकार के पतन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा तथा पूर्व मुख्यमंत्री सिध्दरामय्या ने बहकावे में बयानबाजी की है। इससे दोनों पार्टियों को बहुत नुकसान होगा। वे समन्वय समिति में चर्चा कर सकते थे, या फिर चारदीवारी में चर्चा कर समस्या का समाधान कर सकते थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.